- एचएमआर म्यूज़िक रिकॉर्ड्स ने षड्यंत्र का किया भव्य प्रीमियर, एंकर करते नज़र आएंगे अभिनेता पुनीत इस्सर
- राघव जुयाल के पहले से फैन थे नानी, ‘द पैराडाइज’ में कास्टिंग सुनते ही बोले “परफेक्ट!”
- गणेशोत्सव पर सजी सुरों की शानदार महफ़िल, ‘द गोल्डन बीट्स’ में गूंजे आशा भोंसले के सदाबहार नगमे
- CARE CHL Hospitals Launches ‘Pranaam’ in Indore to Strengthen Elder-Friendly Healthcare
- बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं होंगी आसान, केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स ने इंदौर में शुरू किया ‘प्रणाम’
रोजगार मेले ने लगाये युवाओं की उम्मीदों को पंख
जिला स्तरीय रोजगार मेला आयोजित, 36 कंपनियों ने परखी प्रतिभा- मेले मे 1612 अभ्यार्थियों को मिला रोजगार
इंदौर. मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के निर्देशों के अनुपालन में आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश निर्माण हेतु इंदौर जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को ग्रामीण हाट बाजार में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया.
मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद शंकर लालवानी ने कन्याओं के पद-पूजन कर किया.
इस अवसर पर कलेक्टर मनीष सिंह, जिला पंचायत सीईओ हिमांशु चंद्र सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान उपस्थित अतिथिगण एवं रोजगार हेतु आये युवाओं ने मुख्यमंत्री शिवरासिंह चौहान का लाइव टेलीकॉस्ट के माध्यम से उद्धबोधन सुना।
बुधवार को आयेाजित किये गये रोजगार मेले के माध्यम से एक हजार 612 युवाओं का प्रारंभिक चयन नौकरी के लिये किया गया. इस अवसर पर श्री लालवानी ने कहा कि कोविड के कारण विश्वभर में रोजगार के अवसर कम होते देखें जा रहे है. पर राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के तहत आयोजित किये गये.
इस रोजगार मेले के माध्यम से हम शिक्षित बेरोजगार युवाओं को सशक्त एवं आर्थिक रूप से सबल बनाने का अवसर प्रदान कर रहे है. मेले में चयन हुये एक हजार 612 अभ्यर्थियों में से 5 अभ्यर्थियों को सांसद और कलेक्टर द्वारा ऑफर लेटर वितरित किये गये. मेले में तीन हजार 368 युवाओं ने अपना पंजीयन कराया था।
शिवानी यादव का हुआ दो कंपनियों में चयन
रोजगार की उम्मीद के साथ शामिल हुयी अभ्यार्थी सुश्री शिवानी यादव को एक नहीं बल्कि दो कंपनियों जस्ट डॉयल और ह्यूमन करियर द्वारा चयनित किया गया. सुश्री यादव ने बताया कि वह काफी दिनों से रोजगार की तलाश में थी. आज का रोजगार मेला उनके लिये किसी वरदान से कम नहीं हैं। उन्होंने अवसर को मुहैया कराने के लिये मुख्यमंत्री एवं इंदौर जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया. इसी तरह मेले में शामिल हुये अभ्यार्थी सुश्री प्रनीता धुर्वे, अखिलेश यादव, सूजीत कुमार, पवन हांड़े और आकाश द्विवेदी का भी विभिन्न कंपनियों में चयन हुआ.


