- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
प्रभात चैटर्जी से मिलने ओल्ड एज होम पहुंचें कलेक्टर श्री सिंह
प्रबंधन को “दादा’’ का विशेष ध्यान रखने के दिये निर्देश
इंदौर. कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने बुधवार को चैटर्जी आर्केस्टा के फाउंडर श्री प्रभात चैटर्जी से आस्था ओल्ड ऐज होम परदेशीपुरा पहुंचकर मुलाकात की। उनका हाल चाल जाना। जब श्री चैटर्जी को यह बताया गया कि सामने खड़े शख़्स कलेक्टर हैं तो श्री चैटर्जी भावविभोर हो उठें। उन्होंने कहा कि कलेक्टर श्री सिंह देवदूत के समान है, जिनके कारण आज उनका जीवन बदल गया है।
कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने विनम्रतापूर्वक हाथ जोड़ते हुए श्री चैटर्जी से कहा कि- “आप जैसे कलाकारों का ध्यान रखना मेरा कर्तव्य है और मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे आप जैसे प्रतिभावान व्यक्ति की सहायता करने का अवसर प्राप्त हुआ”।
कलेक्टर द्वारा पूछे जाने पर श्री चैटर्जी ने बताया कि उन्हें माइग्रेन की बीमारी है। उन्होंने कहा कि वे पहले जहाँ पर रहते थे वहाँ छत से पानी टपकता था, कई बार सिर गीला भी हो जाता था। संभवता इसी के कारण उन्हें यह तकलीफ प्रारंभ हुई है। इस पर कलेक्टर श्री सिंह ने तत्काल डॉ गोयल को बुलवाकर श्री चैटर्जी का अपोलो हॉस्पिटल में सिटीस्कैन ओर अन्य जांच करवाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने मौक़े पर उपस्थित प्रबंधन को निर्देश दिये कि वे दादा का विशेष ध्यान रखें। यह विदित है कि प्रभात चैटर्जी की बदहाली की ख़बर सुनकर कलेक्टर द्वारा तत्परता पूर्वक उनकी सुध ली गयी थी। उन्हें चिकित्सा उपलब्ध कराई गई और बेसहारा से श्री चैटर्जी को आश्रय भी मुहैया कराया गया।
तद्पश्चात कलेक्टर श्री सिंह ने ओल्ड ऐज होम का निरीक्षण किया। उन्होंने संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय को वरिष्ठ एवं वृद्धजनों के जीवन में नवीनता लाने हेतु गतिविधिया प्रारंभ करवाने के साथ-साथ अन्य जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।


