- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
खरगोन में प्रिंटर से नकली नोट छापकर चला रहे थे इंदौर में
एसटीएफ ने नकली नोट के साथ 4 को किया गिरफ्तार, दो लाख से अधिक के 100, 200 व 500 रुपये के नकली नोट बरामद, प्रिंटर से छाप कर चला रहे थे
इंदौर. एसटीएफ ने नकली नोट के साथ 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे में दो लाख से अधिक के 100, 200 व 500 रुपये के नकली नोट बरामद हुए हैं. ये प्रिंटर से नकली नोट छाप कर चला रहे थे।
डीजी एसटीएफ विपिन माहेश्वरी के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक एस टी एफ इंदौर मनीष खत्री व उनकी टीम ने यह कारवाई की। एसपी खत्री ने बताया कि मुखबिर से सुचना प्राप्त हुई थी कि विशाल नाम का व्यक्ति बडवाह सनावद तरफ से ग्राम चोरल इन्दौर में नकली नोट लेकरआने वाला है एवं उसको किसी को बेचने की चेष्टा में है. इस पर घेराबंदी कर पकड़ा गया।
तलाशी पर उसके लोअर की दाहिनी जेब में 100-100 रुपये के 04 नकली नोट मिले। पल्सर वाहन बाईक क्रमांक एमपी09 क्यूई 5364 की थैली में कुल 7700 रुपये की राशि के नकली नोट मिले. आरोपी विशाल से पूछताछ करने पर बताया कि यह नकली नोट उसके जीजा संजय वैष्णव उर्फ जय तथा करण द्वारा ड्रीम सिटी बेडिया जिला खरगौन के कमरे में छापने तथा एक चौथाई कीमत पर बेचने हेतु देता है.
खरगोन में दी दबिश
इस पर ड्रीम सिटी बेडिया जिला खरगौन में संजय वैष्णव उर्फ जय के मकान पर दबिश दी तो तीन लोग अंदर बीच के कमरे में तेज बिजली की रोशनी में मिले जहाँ एक प्रिंटर चालू स्थिति में रखा हुआ था. प्रिंटर के पास एक बाक्स में करंसी नोट दिखाई दे रहे थे जहां आरोपी करण, आशीष व पवन को पकड़ा गया.
इनके पास से कुल 1, 93,400 रुपये के नकली नोट , तथा प्रिंटर मे रखे 500 रुपये क, 200 रुपये का तथा 100 रुपये का नोट सफेद कागज के साथ डाई जैसे लगाए हुए असली नोट रखे हुए मिले. सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. उन्हें न्यायलय में पेश कर 23 जनवरी तक का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है. आरोपीयो से पूर्व में किन किन व्यक्तियों को नोट बेचे है इस सम्बन्ध में और विस्तृत पूछताछ की जा रही है.
इन आरोपियों को पकड़ा
पुलिस ने मामले में विशाल ठाकुर (22) निवासी धार, पवन बौरासी (28) निवासी उज्जैन, आशीष चौधरी (31) निवासी उज्जैन और करण चौहान (21) निवासी धार को गिरफ्तार किया. वहीं संजय वैष्णव उर्फ जय निवासी धार और रोमियो उर्फ शुभम विश्वकर्मा निवासी धार फरार हैं.


