- पीएनबी ने स्वस्थ व समग्र कल्याण पर केंद्रित 12 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया
- Amid film promotions, Akshay Kumar marks Yoga Day with community session
- मुनव्वर फारुकी ने मनाया अपने एक्टिंग डेब्यू ‘फर्स्ट कॉपी’ का एक साल पूरा होने का जश्न
- फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर में चल रहा है "ज़ायका सफर" बिहार से छत्तीसगढ़ तक के पारंपरिक स्वादों का उत्सव
- सूर्य नमस्कार यज्ञ एवं पुरस्कार वितरण समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न
अमानक पोलिथिन मिलने पर 10 हजार का स्पॉट फाईन
जप्त पॉलिथीन ट्रेंचिंग ग्राउंड भेजी
इंदौर. प्रभारी आयुक्त एसकृष्ण चैतन्य द्वारा शहर को पोलिथिन मुक्त बनाने के उददेश्य से अमानक प्रतिबंधित पोलिथिन केरीबेग क्रय व विक्रय करने वालो के विरूद्ध स्पॉट फाईन करने के निर्देश दिये गये. इसी क्रम में एक पैकेजिंग की दुकान से अमानक पॉलिथिन मिलने पर स्पॉट फाइन करने के निर्देश दिए.
झोन 2 स्वास्थ्य अधिकारी गौतम भाटिया ने बताया कि निगम के स्वास्थ्य विभाग, रिमूव्हल विभाग के साथ सीएसआई अनिल सिरसिया द्वारा वीरेंद्र जैन के वी के पैकेजिंग मालगंज चौराहा में 150 कि.ग्रा. अमानक पोलिथिन मौके पर जप्त की गई. इसके साथ ही निगम द्वारा अमानक पोलिथिन के 150 किलोग्राम जप्त कर टे्रचिंग ग्राउण्ड भेजे गये.
निगम द्वारा वीरेंद्र जैन के वी के पैकेजिंग मालगंज चौराहा को सील कर रूपये 10 हजार रूपये का स्पॉट फाइ्रन कर राशि भी वसूल की गई. मौके पर स्वास्थ्य अधिकारी गौतम भाटिया सीएसआई अनिल सिरसिया सचिन नकवाल, संजय घावरी व अन्य उपस्थित थे.


