- Toxics Link Welcomes CDSCO’s Nationwide Action Against Toxic Skin-Lightening Products
- bajaj Electricals comes on board as co-Powered by sponsor for Bigg Boss Hindi Season 20
- Rupali Suri, Manushi Chhillar and Malaika Arora Rule the Fashion Game: 3 Style Icons Who Continue to Turn Heads
- From Hathoda Tyagi to Jana: 7 Roles That Show Abhishek Banerjee’s Range
- Rohit Saraf on Undergoing 15-Months of Physical Transformation for The Revolutionaries: I was active, I was fit, but I was definitely not Brad Pitt from Fight Club
संभागायुक्त ने नालाटेपिंग कार्य का किया निरीक्षण
स्वच्छता सर्वेक्षण की गाईड लाईन अनुसार व्यवस्था करने के निर्देश
इन्दौर. संभागायुक्त एवं निगम प्रशासक डॉ पवन शर्मा द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण वॉटर प्लस सर्वे 7 स्टॉर रेटिंग के क्रम झोन क्रमांक 4, 6,9,10 एवं 11 के सीटीपीटी यूरीनल, नाला टेपिंग कार्य एवं सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान प्रभारी आयुक्त एस कृष्ण चैतन्य, अपर आयुक्त संदीप सोनी संबंधित झोन के झोनल अधिकारी , सीएसआई, दरोगा एवं अन्य उपस्थित थे.
प्रशासक डॉ शर्मा द्वारा पिपलियाहाना रोड पर सुलभ शौचालय के निरीक्षण से दौरे की शुरूआत की गई. उक्त झोन के सीटीपीटी सुलभ शौचालय एवं यूरिनल का निरीक्षण किया गया. जहां-जहां पर स्वच्छता सर्वेक्षण की गाईडलाईन एवं नार्मस अनुसार व्यवस्थाएं नहीं है वहॉ पर गाईड लाईन अनुसार व्यवस्थायें पूर्ण करने के निर्देश दिये गये.
डॉ शर्मा ने सीटीपीटी के निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय नगारिकों से सीटीपीटी सफाई के संबंध में तथा रख-रखाव के संबंध में चर्चाकर जानकारी भी ली. उनके रख-रखाव मेंटनेंस सफाई व्यवस्था प्रतिदिन होती है कि नहीं यह पूछने पर नागरिकों ने बताया कि प्रतिदिन साफ सफाई होती है.
गंदगी मिलने पर चालानी कार्रवाई के निर्देश
प्रशासक डॉ शर्मा द्वारा भागीरथपुरा का नाला टेपिंग कार्य भी निरीक्षण किया गया. नाले के आसपास गंदगी होने पर सफाई करने निर्देश दिये. झोन क्रमांक 6 के सीएसआई भंवरलाल घावरी का कार्य संतोषजनक नहीं होने पर उनके वेतन रोकने संबंधी निर्देश दिये.
झोन क्रमांक 11 में सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान कैलाश पार्क गीताभवन में अमलतास टे्रवल्स के बंद पडे मकान में काफी मात्रा में कचरा पडा होने पर दरोगा पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित ट्रेवल्स के विरूद्ध चालानी कार्यवाही करने के निर्देश दिये. साथ ही झोन क्रमांक 11 सीएसआई एवं दारोगा को कार्य सुधार करने की चैतावनी भी दी गई.


