- Bhumi Satish Pednekkar: Successfully Balancing Commercial Entertainers & Content-Driven Cinema
- केयर सीएचएल हॉस्पिटल इंदौर में 49 वर्षीय महिला के इन्सीजनल हर्निया का लैप्रोस्कोपिक सर्जरी से हुआ उपचार
- Producer Ashwin Varde hits back at Paresh Rawal calling him ‘unprofessional’, says Rawal tried to steal OMG 2 from Akshay Kumar
- ओएमजी-2 के निर्माता अश्विन वर्दे ने फिल्म को लेकर सामने आए विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और परेश रावल के हालिया पॉडकास्ट में लगाए गए आरोपों को पूरी तरह गलत, निराधार और चौंकाने वाला बताया है।
- From Everyday Moments to Real Emotions: Why Bhumi Satish Pednekkar Is So Relatable
अवैध रूप से संग्रहित दस हजार लीटर मिथेनाइल अल्कोहल जप्त
फैक्ट्री और कार्यालय को किया गया सील
इंदौर. इंदौर जिले में माफियाओं के विरूद्ध कलेक्टर श्री मनीष सिंह के निर्देशन में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी सिलसिले में आज जिला प्रशासन तथा आबकारी विभाग के संयुक्त अमले ने अवैध रूप से मिथेनाइल अल्कोहल का संग्रह तथा कारोबार करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की है।
यह कार्रवाई नायता मुंडला स्थित दुगड़ केमिकल्स एंड पैंट्स के विरूद्ध की गई। इस कार्रवाई के दौरान संबंधित आरोपियों की फैक्ट्री तथा कार्यालय को सील किया गया। कार्रवाई में दस हजार 10 हजार बल्क लीटर मिथाइल अल्कोहल जप्त किया गया।
कार्रवाई के दौरान अपर कलेक्टर श्री अजयदेव शर्मा, सहायक आबकारी आयुक्त श्री राजनारायण सोनी, एसडीएम श्री अंशुल खरे भी उपस्थित थे। सहायक आबकारी आयुक्त श्री राजनारायण सोनी ने बताया कि इस कार्रवाई में अवैध रूप से संग्रहित 10 हजार बल्क लीटर मिथाइल अल्कोहल बरामद किया गया है। यह कार्रवाई मुरैना जिले में विगत दिनों घटित अवैध नशीले घटनाक्रम के बाद इंदौर जिले में कलेक्टर श्री मनीष सिंह द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में की गई।
आज अधिकारियों के संयुक्त दल द्वारा नायता मुंडला प्लॉट नं. 5 /1,2,3 स्थित मैसर्स दूगड़ केमिकल्स एंड पैंट्स पर दबिश दी गई। अंडर ग्राउंड टैंक में अवैध रूप से संग्रहित 10 हजार बल्क लीटर मिथाइल अल्कोहल बरामद किया।
फैक्टरी मालिक मनदीप सिंह दूगड़ इसके कोई वैद्य कागजात और अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका। संयुक्त दल द्वारा अंडर ग्राउंड टैंक को सील कर संपूर्ण फैक्ट्री परिसर को पूर्ण रूप से सील कर दिया गया।
इसी कंपनी द्वारा संचालित न्यू लेक्स पेंट्स ब्रांड का एक कार्यालय किबे कंपाउंड में स्थित है। इस कार्यालय की भी समानांतर जांच की गई। जांच में एस.डी.एम. श्री मुनीष सिकरवार एवं आवकारी विभाग की टीम मौजूद रही। उक्त कंपनी के मालिक द्वारा सम्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये जा सके एवं नायता मुंडला पर कारोबार अवैधानिक रूप से किया जाना पाए जाने से आगामी जांचे हेतु किबे कम्पाउंड के कंपनी के दफ्तर को भी सील किया गया।


