- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
व्यय निगरानी एजेंसियाँ 24 घण्टे सक्रियता से काम करें: कलेक्टर श्री जाटव
रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर विशेष निगरानी की जरूरत
व्यय निगरानी के संबंध में इंदौर अत्यंत संवेदनशील
इंदौर. कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जाटव की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में लोकसभा निर्वाचन-2019 के मद्देनजर व्यय निगरानी एजेंसियों की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर कलेक्टर श्री जाटव ने कहा कि जिले में व्यय निगरानी एजेंसियां 24 घण्टे सक्रियता से काम करें। जिले में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए जाँच और कार्यवाही सतत् चलती रहना चाहिए।
उन्होने कहा कि जिले में आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराना जरूरी हैं। जिले में फ्लाइंग स्कॉड और स्टेटिक सर्विलेंस टीम काम कर रही हैं। इसके अलावा नगद राशि और ड्रग्स पर विशेष निगरानी रखने की जरूरत है। इंदौर एयरपोर्ट और इंदौर रेलवे स्टेशन से अभी तक कोई नगर जब्ती नहीं हुई है। नारकोटिक्स, आयकर, रेलवे, एयरपोर्ट अथॉरिटी अपने नियमित कामकाज के साथ चुनाव संबंधी दायित्व भी गंभीरता से निर्वहन करें।
चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद अभी तक मात्र 38 लाख 60 हजार रूपये जब्त किये गये हैं। आयकर विभाग के चार मामलों में 81 हजार रूपये जब्त किये गये हैं। आबकारी विभाग के द्वारा 22 मामलों में 10 हजार लीटर अवैध मदिरा जब्त की गई हैं। इंदौर एयरपोर्ट पर सघन जाँच की जरूरत है। विशेष विमानों और माल वाहक विमानों की विशेष जाँच की जाना चाहिए।
कलेक्टर श्री जाटव ने कहा कि बैंकर्स 10 लाख से अधिक निकासी की जानकारी प्रतिदिन जिला निर्वाचन कार्यालय को दें। असाधारण और संदेहास्पद आवक-जावक पर कड़ी निगरानी रखी जायें। सहायक रिर्टरिंग ऑफिसर्स की अपने क्षेत्र में जॉच पड़ताल तेज कर दें। एसडीएम सांवेर को छोड़कर अभी कहीं से भी कोई जब्ती नहीं हुई है। उन्होने ने कहा कि व्यय निगरानी से जुड़ी सभी एजेंसियां की गई कार्यवाही से जिला निवार्चन कार्यालय को ईमेल के माध्यम से प्रतिदिन अवगत करायें।
इस अवसर पर एसएसपी श्रीमती रूचि वर्धन ने कहा कि पुलिस, आरटीओ और एक्साइज विभाग हफ्ते में एक दिन या रात में सामूहिक कार्यवाही करें। यह जिला बहुत बड़ा जिला है और प्रदेश के व्यय लेखा के संबंध में 05 सबसे संवेदनशील जिलों में से एक है।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अजय देव शर्मा ने कहा कि फ्लाइंग स्कॉड, स्टेटिक सर्विलेंस टीम, परिवहन विभाग और आबकारी विभाग जिले में 10 मार्च से जाँच और कार्यवाही निरंतर कर रहे हैं। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में संपत्ति विरूपण का प्रभावी क्रियांवयन किया जा रहा हैं।
इस अवसर पर बैठक में अपर कलेक्टर श्री कैलाश वानखेड़े, एडीशनल एसपी श्रीमती मनीषा पाठक, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रतुल सिन्हा के अलावा, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट अथॉरिटी, नारकोटिक विभागों के प्रतिनिधि मौजूद थे।


