- Pan-India Superstar Shivarajkumar Unleashes His Fiercest Avatar Yet as the ‘Original Monster’; First Poster and Motion Poster Out Now
- पैन इंडिया सुपरस्टार शिवराजकुमार का अब तक का सबसे खूंखार अवतार ‘ओरिजिनल मॉन्स्टर’; पोस्टर और मोशन पोस्टर हुआ रिलीज
- Akshay Kumar-Vipul Amrutlal Shah reunite for alien thriller Samuk after 12 years
- Five Bollywood actor-filmmaker partnerships that became a genre of their own
- Mismatched S4 to The Revolutionaries, Rohit Saraf is Keeping the Ball Rolling this Year
सोशल डिस्टेसिंग के मापदण्डों का पालन नहीं करने और गंदगी पाये जाने पर फैक्ट्री सील
जिला प्रशासन, नगर निगम और खाद्य विभाग के अमले द्वारा बड़ी कार्यवाही
पचास हजार रूपये का किया गया स्पॉट फाइन
इंदौर. इंदौर में सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं करने, मॉस्क नहीं लगाने तथा कोरोना से बचाव के अन्य एहतियाती उपाय नहीं करने वालों के विरूद्ध कलेक्टर श्री मनीष सिंह के निर्देश पर प्रभावी कार्यवाही लगातार की जा रही है। इसी सिलसिले में आज जिला प्रशासन, नगर निगम और खाद्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से बड़ी कार्यवाही की गई।
सोशल डिस्टेसिंग के मापदण्ड़ों का पालन नहीं करने और गंदगी पाये जाने पर उद्योग नगर पालदा स्थित एक फैक्ट्री को सील किया गया तथा 50 हजार रूपये का स्पॉट फाइन वसूल किया गया। साथ ही विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने भी लिये गये, जिन्हें जांच के लिये भेजा गया।
कलेक्टर श्री मनीष सिंह के निर्देशन में एसडीएम श्री मुनीष सिंह सिकरवार, तहसीलदार श्री सुदीप मीणा तथा तहसीलदार श्रीमती ममता पटेल सहित नगर निगम और खाद्य विभाग के अमले द्वारा उद्योग नगर पालदा स्थित एक फैक्ट्री पेपे न्यूट्रिशियन प्रायवेट लिमिटेड की जांच की गई।
जांच के दौरान पाया गया की कंपनी के अधिकांश वर्करों द्वारा मॉस्क नहीं लगाया गया है और कंपनी के कर्मचारियों द्वारा कोविड-19 के नियमों का उल्लघंन किया जा रहा है। अधिकांश जगह गंदगी पाई गई।
गंदगी पाये जाने पर नगर निगम की टीम द्वारा 50 हजार रूपये का स्पॉट फाइन किया गया। खाद्य विभाग द्वारा विभिन्न खाद्य पदार्थों के 5 नमूने लिये गये। कंपनी में अधिकांश अनियमिताएं पाये जाने के कारण कंपनी को सील किया गया। इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।


