- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
प्रदेश के किसान कर्ज और डिफाल्टर होने की दोहरी मार झेल रहे है: शंकर लालवानी
सांवेर में गाँव की चौपालों पर हुई किसानों से बात
इंदौर. आज सांवेर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी शंकर लालवानी ने जिला अध्यक्ष अशोक सोमानी, गोपालसिंह चौधरी, देवराजसिंह परिहार, पूर्व विधायक राजेश सोनकर, युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष सावन सोनकर, मंडल अध्यक्ष सुरेशसिंह धनखेड़ी, अंतर दयाल, विनोद चदानी, भगवानसिंह परमार, रंजनसिंह चौहान, प्रेमसिंह ढाबली आदि की उपस्थिति में भंवरासला के माता मंदिर में पूजन अर्चन व दर्शन कर अपना जनसंपर्क शुरू किया।
इस दौरान शंकर लालवानी ने कहा कि जब-जब मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकारें रहीं हैं, इन्होंने प्रदेश का बंटाढार किया है। प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने किसानों का कर्ज तो माफ किया नहीं है, ऊपर से उन्हें डिफाल्टर और बना दिया है। इससे अब प्रदेश के किसान खरीफ की फसलों के लिए कर्ज लेने लायक भी नहीं रहे। इस तरह प्रदेश के किसान अब दोहरी मार झेल रहे हैं।
जब इनकी केंद्र में सरकार थी तो इन्होंने सारे देश को बर्बाद करके रख दिया। इनकी सरकारों के समय आतंकवादियों के हौसले बुलंद थे, वे हमला करते थे तो इनके प्रधानमंत्रियों के मुंह से आवाजें नहीं निकलती थीं। लेकिन हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी के कार्यकाल में अब आतंकवादियों को भारत से खौफ लगने लगा है। उन्होंने आतंकवादियों के हमलों का जबाव भी उन्हीं के अंदाज में दिया है। आतंकियों को घर में घुसकर मारा है। यह काम सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही कर सकते हैं।
आपने कहा कि देश को ऐसे नेतृत्व की ही जरूरत है, जो देश की शान बढ़ाए और देश की आबरू पर निगाहें उठाकर देखने वालों को सबक सिखाए। आपने सशक्त भारत के निर्माण के लिये एक बार पुनः नरेन्द्र मोदीजी को प्रधानमंत्री बनाने के लिये कमल के फूल पर बटन दबाना है।
पूर्व विधायक श्री राजेश सोनकर ने कहा कि कर्जमाफी का सहारा लेकर सत्ता में आई कांग्रेस ने किसानों के साथ छलावा किया है। प्रदेश के किसानों ने इस कर्जमाफी के भुलावे में आकर कांग्रेस को वोट भले ही दे दिया हो, लेकिन किसानों को अपनी इस भूल और कांग्रेस के वादे की वास्तविकता का अहसास हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसान लोकसभा चुनाव में इस धोखे के लिए कांग्रेस को सबक जरूर सिखाएंगे। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत कर उन पर फूल भी बरसाये।
जनसंपर्क में आनंदीलाल शर्मा, राजू ठाकुर, किशोर डांगर, सत्यनारायण डांगर, मुकेश चौहान, गजानंद करड़वाल, लवीसिंह गांधी, रूपनारायण, कोकसिंह, संदीप चंगेडिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्तिथ थे। जनसंपर्क में भवरासला, बारोली फाटा, अलवासा, पालिया, बघाना, धतुरिया, बालोदा, पाल कांकरिया, कछालिया, अजनोद, नागपुर फाटा, मंडोट, सिनोद, चित्तौड़ा, बालरिया, गुलावट, हिंडोलिया, टीटावद, शाहदा, बड़ोदिया खान, सांवेर, कूडाना, गुरान, दर्जी कराड़िया, तराना, धरमपुरी, रिंगनोदिया से होते हुए पंचडेरिया पर समाप्त हुआ।
झलकियां
1. जगह जगह शंकर लालवानी बुजुर्गों के साथ खटिया पर बैठकर चर्चा कर रहे थे।
2. श्री लालवानी बच्चो को पुष्पमाला पहना रहे थे।
3. ग्राम अजनोद में रामलाल दा जी ने कांग्रेस की कर्जमाफी को ढकोसला बताते हुआ कहा कि माफी के नाम म्हारे एक रुपयों नही मिलियो
4. नागपुर फाटा पर किसान प्याज के समर्थन मूल्यों को लेकर कांग्रेस की खिंचाई करते दिखे।


