- मेटा विज्युअल्स इंदौर में तैयार करेगा एआई प्रोडक्शन स्टूडियो एवं स्किलिंग सेंटर
- Support Wings Spreads Joy Through ‘Little Smiles’ Initiative in Indore
- ‘ओम: चैप्टर 1’ में साई पल्लवी की दमदार एंट्री! आईपीएस नित्या रेड्डी बन न्याय के लिए उठाएंगी आवाज़
- Grammy-Winning Artists Amjad Ali Khan, Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Bring Samaagam to the La Jolla Symphony & Chorus
- Diwali Is Around the Corner! Sooraj Barjatya’s ‘Yeh Prem Mol Liya’ Reminds Us That Safai Is a Family Affair
‘प्रतिस्पर्धा नहीं, अपना बेस्ट देने पर ध्यान दें विद्यार्थी’
डीपीएस राऊ में छात्र संघ का शपथ विधि समारोह, ऑनलाइन ली शपथ, प्रख्यात कॉलमनिस्ट एन. रघुरामन बोले-
इंदौर. विद्यार्थियों में नेतृत्व गुणों को निखारने और उन्हें स्कूल प्रशासन का एक अभिन्न अंग होने का अहसास दिलाने के लिए दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) राऊ में सत्र 2020-2021 के छात्र संघ का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को सम्पन्न हुआ।
समारोह में कुछ विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर तो शेष ने घर रहकर ऑनलाइन हिस्सा लिया। स्कूल प्रिंसिपल श्रीमती आशा नायर ने सभा को संबोधित किया और नव नियुक्त काउंसिल सदस्यों को बधाई दी।
अलख यादव ने काउंसिल प्रेसिडेंट, चिरायु शर्मा ने सेक्रेटरी, ज़ैनब पिठवाला ने हेड गर्ल, ईशान अग्रवाल ने हेड बॉय, विराज धवन और प्रभंजन कौर भाटिया ने स्पोर्ट्स कैप्टन की शपथ ली। समारोह के मुख्य अतिथि ख्यात लेखक, कॉलमनिस्ट और मोटिवेशनल स्पीकर श्री एन. रघुरामन मुंबई से ऑनलाइन जुड़े।
उन्होंने कहा, ‘मैं नहीं चाहता कि विद्यार्थी रेस जीतने में अपनी ताकत लगाए, रेस जीतने के बजाए उन्हें नेतृत्व क्षमता विकसित करनी चाहिए। प्रतिस्पर्धा में जाने के बजाय अपना बेस्ट देने पर ध्यान दें’।
समारोह में जेएसडब्ल्यूएस के चेयरमैन श्री हरिमोहन गुप्ता, ज्वाइंट सेक्रेटरी श्री अभिषेक मोहन गुप्ता, डीपीएस इंदौर के प्रिंसिपल श्री अजय कुमार शर्मा भी विशेष रूप से मौजूद हुए। विद्यार्थियों ने अपने घर से नृत्य और संगीत की ऑनलाइन प्रस्तुति दी।


