- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
इंडेक्स अस्पताल में 54 संक्रमितों ने जीती कोरोना की जंग
घर लौटने वालों में 90 साल की बुजुर्ग महिला और एक साल का बच्चा भी शामिल
इंदौर. शहर का इंडेक्स मेडिकल कॉलेज अस्पताल महामारी के इस दौर में लोगों की उम्मीदों का जरिया बना हुआ है। महामारी की चपेट में आए कई लोग हर दिन यहां से ठीक होकर वापस अपने परिजनों के पास जा रहे हैं। इंदौर के अलावा आस-पास के शहरों और गांव में संक्रमित हुए लोग भी बेहतर इलाज के लिए इंडेक्स मेडिकल कॉलेज अस्पताल की ओर देख रहे हैं।
शुक्रवार को अस्पताल से 54 संक्रमित कोरोना को हराकर अपने परिजनों के पास वापस लौटे। इनमें 90 साल की महिला और एक साल का बच्चा भी शामिल है। डिस्चार्ज हुए मरीजों में इंदौर के साथ ही उज्जैन, देवास, महू, बेटमा और खरगोन के लोग भी शामिल हैं।
16 दिनों से पूरे परिवार का इंडेक्स अस्पताल में इलाज ले रहे महू के सतीश जोशी ने बताया, मैं अपने पूरे परिवार के साथ 16 दिनों से इंडेक्स में भर्ती था। 90 वर्षीय मां मंजूला जोशी भी थीं। हमें यहां इलाज के साथ ही अन्य सुविधाएं भी बेहतर मिलीं। डॉक्टर, नर्सिंग सहित अन्य स्टाफ ने समर्पित भाव से इलाज किया।
श्री जोशी ने अस्पताल से विदा लेते वक़्त अस्पताल प्रबंधन एवं इंडेक्स मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एडिशनल डायरेक्टर आर.सी. यादव और उनकी टीम जिसमें नोडल अधिकारी डॉ. सुधीर मौर्या, एसोसिएट मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अजय सिंह ठाकुर, कॉर्डिनेटर डॉ. दीप्ति सिंह हाडा, कॉर्डिनेटर डॉ धीरज शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी नितिन कोथवाल एवं डॉ.हिमांशु सिंह, डॉक्टर्स और उनके सुपरविज़न में काम कर रहे साथियों को तहे दिल से धन्यवाद दिया।
टीम के प्रयासों की वजह से वे इस बीमारी को हरा कर घर लौट रहे हैं। अस्पताल में भर्ती मरीजों की देखभाल और उन्हें डिस्चार्ज करने में आयुष्मान भारत के इंचार्ज रजत चौहान भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
इंडेक्स अस्पताल, मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर के चैयरमेन श्री सुरेश सिंह भदौरिया ने कहा हमारा प्रयास रहता है कि इंडेक्स अस्पताल में आने वाले हर मरीज़ को हम अच्छी से अच्छी सुविधाएं दे पाए जिससे उसे बीमारी से उभरने में सहायता मिल सके। आज भी इंडेक्स से 54 मरीज़ स्वस्थ होकर घर लौट रहे है।
इंडेक्स अस्पताल, मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर के वाइस चेयरमैन श्री मयंकराज सिंह भदौरिया ने बताया इंडेक्स अस्पताल में सभी जरूरी व्यवस्थाए उपलब्ध है जो मरीज़ों को इस गंभीर बीमारी का सामना करने में सक्षम बनाती है। साथ ही इंडेक्स अस्पताल प्रबंधन के अथक प्रयासों का ही यह परिणाम है जिस वजह से मरीज़ लगातार स्वस्थ हो कर अपने घर लौट रहे है।


