- रैम्प योजना के अंतर्गत सीएफटीआरआई, मैसूर में MSMEs एवं स्टार्टअप्स की तकनीकी एक्सपोज़र विजिट सफलतापूर्वक संपन्न
- Technical Exposure Visit of MSMEs and Startups Successfully Concludes at CFTRI, Mysuru under RAMP Scheme
- Dhvani Bhanushali Receives Warm Appreciation from Gajraj Rao for Papa Hero Tum Mere Track from Her Album ‘Feels’, Singer Reacts
- ईडीआईआई और सीएसआईआर-सीडीआरआई, लखनऊ ने संयुक्त रूप से टेक्नोलॉजी शोकेस एंड एडॉप्शन वर्कशॉप का आयोजन किया
- Varun Dhawan Turns Host for the First Time for IIFA 2027
इंदौर में कोरोना पॉजीटिव 22 हजार पार
इंदौर. शहर में कोरोना पॉजीटिव मरीजों के बढऩे और मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है. 445 नए पॉजीटिव मरीज मिलने के बाद मरीजों का आंकड़ा 22129 हो गया. 7 मौत के साथ मरने वालों की संख्या 538 हो गई.
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रवीण जडिय़ा द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 2695 सैम्पल की जांच की गई थी. इसमें 2231 निगेटिव और 445 पॉजीटिव निकले. इसके अलावा 17 रिपीट पॉजीटिव सेम्पल आए और 2 खारिज किए गए. इसके साथ पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 22129 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 288420 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें कुल 22129 पॉजीटिव निकले. इनमें से 538 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 429 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी.
अब तक कुल 17625 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 3966 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटरों से 8 संदिग्धों को डिस्चार्ज किया गया. अब तक कुल 6458 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गई.


