- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए सरकार एवं उद्योग एक दिशा में एक सोच के साथ आगे बढेः सकलेचा
उद्योगपति सम्मान समारोह में बोले मंत्री
एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मध्यप्रदेश के अध्यक्ष श्री प्रमोद डफरिया के नेतृत्व में आयोजित एसोसिएशन के वार्षिक सम्मेलन एवं उद्योगपति सम्मान समारोह में प्रदेश के एमएसएमई मंत्री माननीय श्री ओमप्रकाश सकलेचा ने एसोसिएशन के आयोजन की प्रशंसा करते हुए उद्योगपतियों के सम्मान में अपने उद्बोधन में कहा कि जब तक सरकार व उद्योग एक साथ एक दिशा में आगे नही बढेगें तब तक औद्योगिक विकास संभव नही होगा। आपने उद्योग जगत से कहा कि अपने जीवन में अच्छा काम करना हो तो आपकी व हमारी (सरकार की) दूरी को कम करना होगा, जब हम दोनो मिलकर काम करेगें तो प्रदेश की इमेज बनेगी।
आपने उद्योगपतियों से कहा कि हमारी क्षमताएं असीम है, जो व्यक्ति अपने लक्ष्य को लेकर गंभीर है, वही सफल है। आपने बताया कि ‘ाासन के पास उद्योगों के लिए जमीन की कमी नही है, ईज आॅफ डुईंग बिजनेस के अन्तर्गत उद्योगों के लिए कार्यवाहियों को सरलीकृत किया जा रहा है, तेजी से हो रहे तकनीकी परिवर्तनों को देखते हुए इस दिशा मे सरकार विशेष ध्यान दे रही है, हम आर एंड डी सेेंटर बना रहे है।
इसके लिए उद्योगों को भी वर्तमान तकनीकी आवश्यकताओं के साथ चलना होगा, कॉस्ट इंफिसियेंसी पर काम करना होगा, आर एंड डी के माध्यम से कीमतें कैसे कम की जावें, इसकी चिंता करना होगी। सरकार उद्योगों के लिए क्लस्टर विकास व उत्पादों के लिए डिस्प्लें सेंटर पर भी लगातार काम कर रही है। आपने उद्योगजगत के साथ यह संकल्प लिया कि हमारे प्रदेश का नाम भी देश के ‘ाीर्षस्थ पहले 3 में लाने के लिए मिलकर प्रयास करेगे, इसके लिए सरकार आपके साथ है।
अपने स्वागत उद्बोधन में अध्यक्ष श्री प्रमोद डफरिया ने उपस्थित उद्योगपतियों से कहा कि 1959 में जब संस्था की स्थापना हुई थी तब संस्था छोटे पैमाने पर कार्यरत थी लेकिन अब संस्था का स्वरूप विशाल हो गया है जो आप सभी के सहयोग व योगदान से संभव हुआ है। सदस्यों की संख्या में निरंतर वृध्दि हो रही है जो वर्तमान में 2000 से अधिक हो गई है।
एसोसिएशन की कार्यप्रणाली व उद्योगहित में किये जा रहे कार्यो को बल मिल रहा है, ‘ाासन प्रशासन का सहयोग हमें मिल रहा है इससे औद्योगिक वातावरण सृदृढ होकर उद्योगों की समस्याओं का समाधान हो रहा है। कोविड काल में प्रशासन के सहयोग ने उद्योगों को बहुत अधिक प्रोत्साहन मिला है। हम आशा करते है कि भविष्य में भी हमे अपनी औद्यागिक गतिविधियो में मंत्रीजी का साथ व सरकार का सहयोग मिलता रहेगा।
एसोसिएशन ने इस अवसर पर माननीय मंत्रीजी के हस्ते निम्न श्रेणी में उद्योगपतियों, एक संस्था व एक अधिकारी को सम्मानित किया। जिनमें –
- तीन पीढियों वाले उद्योग में श्री ओमप्रकाश सिंघल (आकाश अपेरल, इंदौर )
- अधिकतम निर्यातक उद्योग में श्री मनीष डबकारा (इकी एनर्जी सर्विसेस प्रा. लि. इंदौर)
- अधिकतम रोजगार प्रदाता उद्योग में श्री जितिन‘ शादीजा (शिव आफसेट इंडिया प्रा. लि. पोलोग्राउंड, इंदौर)
- युवा उद्यमी श्रेणी में श्री सुधीर जायसवाल (श्री सांई एक्सस्टूजन प्रा. लि. सेक्टर डी सांवेर रोड इंदौर)
- महिला उद्यमी श्रेणी में श्रीमती उर्मिल अरोरा (बायो वैक्सीन इंडिया प्रा. लि. सेक्टर ए सांवेर रोड, इंदौर)
- नवीन अनुसंधान श्रेणी में श्री प्रदीप जैन (ऐसीई इंजीनियर्स एंड केमिकल्स प्रा. लिमिटेड, राऊ, इंदौर)
- गुणवत्ता मानकों में उत्कृष्ठता श्रेणी में श्री विनोद बाफना (बोनटोन टेक्नोमेंक प्रा. लि.)
- सामाजिक संस्था गोल्ड कॉइन सेवा ट्रस्ट, इंदौर से अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल, श्री ओम सोनगरा, श्री मधू भलिका व श्री पंकज कछवा ने पुरस्कार ग्रहण किया।
- आउटस्टेंडिग सपोर्टिग ऑफिसर श्रेणी निलेश त्रिवेदी, सहायक निदेशक
एमएसएमई विकास संस्थान, इंदौर
सभी को शाल, श्रीफल व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक श्री तरूण व्यास ने किया, सम्मानित उद्योगों का परिचय उपाध्यक्ष श्री योगेश मेहता ने दिया तथा आभार वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री प्रकाश जैन ने माना। इस अवसर पर माननीय मंत्री जी को एसोसिएशन की ओर से एक स्मृति चिन्ह भेट किया गया। कार्यक्रम में एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य, विभिन्न एसोसिएशनों के पदाधिकारीगण, जिला उद्योग केन्द्र व एमएसएमई विकास संस्थान के अधिकारीगण, उद्योगपतिगण, प्रेस व मिडिया बंधु सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित हुए।


