- एक भाई का त्याग, परिवार के छिपे राज़ और सच की लड़ाई: प्राइम वीडियो ने MX ओरिजिनल किसका कसूर का ट्रेलर जारी किया
- A Brother’s Sacrifice, a Family’s Secrets and a Battle for Truth: Prime Video Unveils the Trailer for MX Original Kiska Kasoor
- पहले दिन प्लास्ट पैक 2026 में पहुंचे 15 हजार से अधिक विजिटर्स, मध्य भारत बन रहा प्लास्टिक इंडस्ट्री का बड़ा हब
- Abhishek Banerjee, Aparshakti Khurana to Siddhant Chaturvedi: Bollywood Actors & Their Love for Black Outfits
- Rajshri productions and bhamla foundation come together to honour 300 asha workers – the unsung women heroes of our society – with a special screening of ‘yeh prem mol liya’
गंदगी के बीच बना रहे थे बच्चों की कैंडी और लालीपॉप
इंदौर. जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट करने तथा अन्य अनियमितताएं करने वालों के विरूद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है. इसके लिये कलेक्टर मनीष सिंह के मार्गदर्शन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अमले द्वारा मुहिम शुरू की गई है.
इसके तहत आज इंदौर के उद्योग नगर पालदा में मांगीलाल कम्पाउण्ड स्थित कन्फेक्शनरी के.एस. इंडस्ट्रीज की आकस्मिक जांच की गई. जांच के दौरान गंदगी में कैंडी और लालीपॉप बनाने के तथा अन्य अनियमितताएं पाये जाने पर कार्रवाई की गई। इस दौरान बड़ी मात्रा में कैंडी और लालीपॉप जप्त किये गये।
अपर कलेक्टर अभय बेड़ेकर ने बताया कि के.एस. इंडस्ट्रीज की मालिक कृष्णा पति अनिल अग्रवाल तथा सिमरन पति विजय सबनानी है। उन्होंने बताया कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अमले द्वारा मुहिम के तहत आज इस कन्फेक्शनरी की जांच की गई. जांच में अनेक अनियमितताएं पाई गई. गंदगी में कैंडी और लालीपॉप बनाना पाया गया.
साथ ही लेबलिंग के नियमों का उल्लंघन भी मिला. साथ ही अन्य अनियमितताएं भी मिली. खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अमले द्वारा 4 हजार 200 किलो लालीपॉप तथा 5 हजार 600 किलो कैंडी जप्त करने की कार्रवाई की गई. खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया जा रहा है.


