- पीएनबी ने स्वस्थ व समग्र कल्याण पर केंद्रित 12 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया
- Amid film promotions, Akshay Kumar marks Yoga Day with community session
- मुनव्वर फारुकी ने मनाया अपने एक्टिंग डेब्यू ‘फर्स्ट कॉपी’ का एक साल पूरा होने का जश्न
- फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर में चल रहा है "ज़ायका सफर" बिहार से छत्तीसगढ़ तक के पारंपरिक स्वादों का उत्सव
- सूर्य नमस्कार यज्ञ एवं पुरस्कार वितरण समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न
शहीद किसानों को युवा कांग्रेस एक मुट्ठी मिट्टी शहीदों के नाम आंदोलन से श्रद्धांजलि देगी
इंदौर. दिल्ली में हो रहे किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों को युवा कांग्रेस एक मुट्ठी मिट्टी शहीदों के नाम आंदोलन से श्रद्धांजलि देगी. इंदौर प्रेस क्लब में पत्रकारों प्रेस वार्ता में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीवी श्रीनिवास सहित कई नेताओं ने यह दी जानकारी.
युवा कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि दिल्ली में हो रहे किसान आंदोलन में करीब 60 से अधिक किसान सरकार की हठधर्मिता के कारण शहीद हुए हैं. जिनकी शहादत को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए देश के हर जिले से कांग्रेस एक मुट्ठी मिट्टी लेगी और देश की राजधानी दिल्ली में काश्मीर से कन्याकुमारी की मिट्टी से देश का मानचित्र किसानों के सम्मान में बनाया जाएगा.
प्रेस वार्ता के दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, युवा कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राहुल राव, आगर विधायक विपिन वानखेड़े व इंदौर मीडिया प्रभारी मौजूद रहे.
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीवी श्रीनिवास ने इस दौरान कहा कि कांग्रेस का युवा किसान आंदोलन के साथ है। इस आंदोलन का समर्थन करता है. वहीं, एक सवाल के जवाब में उन्होंने कांग्रेस में राहुल गांधी के नेतृत्व की तारीफ की और कहा कि देश को बचाने के लिए राहुल गांधी एकमात्र विकल्प है.


