- एक भाई का त्याग, परिवार के छिपे राज़ और सच की लड़ाई: प्राइम वीडियो ने MX ओरिजिनल किसका कसूर का ट्रेलर जारी किया
- A Brother’s Sacrifice, a Family’s Secrets and a Battle for Truth: Prime Video Unveils the Trailer for MX Original Kiska Kasoor
- पहले दिन प्लास्ट पैक 2026 में पहुंचे 15 हजार से अधिक विजिटर्स, मध्य भारत बन रहा प्लास्टिक इंडस्ट्री का बड़ा हब
- Abhishek Banerjee, Aparshakti Khurana to Siddhant Chaturvedi: Bollywood Actors & Their Love for Black Outfits
- Rajshri productions and bhamla foundation come together to honour 300 asha workers – the unsung women heroes of our society – with a special screening of ‘yeh prem mol liya’
बारिश के बाद छाया घना कोहरा, न्यूनतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री ज्यादा
इंदौर. दो दिन बारिश के बाद सोमवार सुबह की शुरूआत घने कोहरे के साथ हुई. बारिश और कोहरे के बीच न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 7 डिग्री अधिक यानी 17 डिग्री रहा.
शनिवार से लगातार रात का पारा 17 डिग्री पर बना हुआ है, जो रविवार रात को भी उतना ही रिकार्ड हुआ. देश में जहां इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है, लेकिन इंदौर में पारा सामान्य बना हुआ है. हालांकि अब तापमान में कमी आने के आसार है.
उल्लेखनीय है कि पिछले एक दशक में यह पहला मौका है कि जनवरी के शुरुआती 10 दिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा है। मुख्य रूप से रात का तापमान औसत से 6-7 डिग्री अधिक रिकॉर्ड हो रहा है, जबकि पिछले साल इसी अवधि तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास रहा था.
रविवार को अधिकतम तापमान 4 डिग्री उछलकर 25.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. हालांकि यह भी सामान्य से 1 डिग्री कम रहा. सोमवार से तापमान में कुछ कमी आने के आसार हैं. दरअसल, अरब सागर से मिल रही नमी कम हो गई है और पश्चिमी विक्षोभ भी धीरे-धीरे कमजोर हो रहा है. इस वजह से रात के तापमान में कमी आएगी।


