- रोटरी क्लब ऑफ इंदौर प्रोफेशनल्स ने स्कूल की बच्चियों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण करवाया।
- इंदौर पुलिस और एचसीजी कैंसर हॉस्पिटल की संयुक्त पहल हजारों लोगों को तंबाकू और कैंसर के प्रति किया जागरूक
- Renowned Actors Sunny Deol, Preity Zinta, and Karan Deol Made Freshman Induction 2026 a Star-Studded Welcome for LPU Freshers
- “Advertising Ushered In A New-Age Sensibility to Films” - Farhan Akhtar on the stylized slick of ‘Dil Chahta Hai’.
- ‘हर कोई लव ट्रायंगल करना चाहता था’, ‘दिल चाहता है’ की कास्टिंग को लेकर फरहान अख्तर ने बताई पूरी कहानी
फीस कम करने को लेकर स्कूल पहुंचे अभिभावक
इंदौर. निजी स्कूलों द्वारा लगातार फीस भरने के दबाव के बाद अभिभावक सड़क पर उतरने के साथ ही स्कूल पहुंच रहे हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं. सोमवार को 50 प्रतिशत फीस करने की मांग लेकर सेंट रैफियल स्कूल के अभिभावक प्रबंधन से मिलने पहुंचे.
अभिभावकों का कहना था कि जब क्लास ही नहीं लग रही तो फिर फीस को 50 प्रतशत किया जाए. फीस नहीं भरने पर स्कूल वाले बच्चों को ऑनलाइन क्लासेस से वंचित कर रहे हैं.
कोरोना काल में कई अभिभावकों की नौकरियां चली गई हैं, काम-धंधा पूरी तरह से बर्बाद हो गया है. इस कारण अभिभावक 50 प्रतिशत फीस माफ करने की मांग कर रहे हैं. इसी मांग को लेकर अभिभावक स्कूल पहुंचे थे. प्रबंधन के बाहर आकर बात नहीं करने पर जमकर नारेबाजी की गई.
फीस को लेकर स्कूल के खिलाफ नारेबाजी कर रहे अभिभावक प्रतीक तागड़ का कहना था कि स्कूल मैनेजमेंट से मिलने आए थे. जहां पर फीस के मुद्दे को लेकर बात की जा रही थी कि यहां पर जो फीस ली जा रही है. मनमाने तरीके से शासन के आदेश के बावजूद मनमानी फीस ली जा रही है. पिछले वर्ष भी हमने पूरी स्कूल फीस भरी थी और यदि क्लासेस नहीं लगा रहे हैं तो फिर फीस को 50 प्रतिशत किया जा सकता है.


