- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
सभी अधिकारी 7 दिनों में करें बकाया बिजली बिलों का भुगतानः कलेक्टर
इंदौर. कलेक्टर मनीष सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में टीएल बैठक आयोजित की गई. बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्प लाइन में दर्ज शिकायतों की विभागवार विस्तृत समीक्षा की गई. उन्होंने सभी कार्यालय प्रमुखों को सीएम हेल्प लाइन के प्रकरणों का समय-सीमा अंतर्गत प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए.
बैठक में अपर कलेक्टर श्री पवन जैन, अपर कलेक्टर श्री मयंक अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुश्री कीर्ति खुरासिया, अपर कलेक्टर श्री अजय देव शर्मा, जिला पंचायत सीईओ श्री हिमांशु चंद्र, सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
सीएम हेल्प लाइन में जिले के राजस्व विभाग से संबंधित 927 प्रकरण 300 दिवस की अधिक अवधि से लंबित पाये गए. कलेक्टर श्री सिंह ने सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को निर्देशित किया कि वे उक्त सभी लंबित शिकायतों पर व्यक्तिगत रूप से ध्यान दें एवं संतुष्टिपूर्वक निराकरण कराया जाना सुनिश्चित करें.
उन्होंने लीड बैंक अधिकारी को स्वनिधि योजना के ऋण प्रकरण स्वीकृत कर वितरण करने के लिये सभी बैकर्स के साथ समन्वय स्थापित कर समय-सीमा में जरूरी कार्यवाही करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारी के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी. कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक के दौरान सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने निजी निवास का बकाया बिजली बिलों को भुगतान अगले सात दिवस के अंदर कराया जाना सुनिश्चित करें.
इसी तरह उन्होंने सभी कार्यालय प्रमुखों को अपने-अपने संबंधित कार्यालय के बिजली बिलों का भुगतान भी आगामी सात दिवस में करने के निर्देश दिये. उन्होंने ऊर्जा विभाग अधिकारी को निर्देशित किया कि जो भी अधिकारी उक्त निर्देशों का पालन न करे, उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुये उनके बिजली कनेक्शन काट दिये जायें।
एसडीएम से स्वच्छता शुल्क लेने के निर्देश
पूर्व सप्ताह की टीएल बैठक में कलेक्टर ने सभी जिला अधिकारियों को कचरा संग्रह शुल्क जमा करने के निर्देश दिये थे. समीक्षा के दौरान पाया गया की बिचौली हप्सी एसडीएम मुनीष सिकरवार ने स्वच्छता शुल्क का भुगतान नहीं किया है. इस पर कलेक्टर ने अप्रसन्नता व्यक्त की और उन्होंने अपर आयुक्त नगर निगम को निर्देश दिये कि आज शाम तक एसडीएम श्री सिकरवार से बकाया कचरा संग्रह शुल्क का भुगतान लेना सुनिश्चित करें.


