- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
आईआईएम के सर्वे में सांसद शंकर लालवानी रहे नंबर वन
सांसदों के नेतृत्व गुणों को परखा गया
इंदौर. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के प्रोफेसर ने कोविड के कठिन समय में सांसदों की लीडरशिप ट्रेट्स पर सर्वे किया. इसमें इंदौर के सांसद प्रथम स्थान पर रहे.
आईआईएम इंदौर के प्रोफेसर शुभोमय डे और डॉ दीपक जारौलिया, पीएमआईआर ने देश के सांसदों का सर्वे किया है जिसमें कई पैमानों पर सांसदों को परखा गया. इस सर्वे के मुताबिक इंदौर के सांसद शंकर लालवानी कोरोना के कठिन काल में सबसे बेहतर लीडर साबित हुए हैं.
आईआईएम के प्रोफेसर शुभोमय डे ने कहा कि सर्वे में विभिन्न सांसदों की एक्टिव/ एनरजेटिक लीडर्स एंड देयर ट्रेट्स को एक आपदा के समय प्रबंधन की दृष्टि से परखा गया. इस सर्वे में प्री लॉकडाउन एक्टिविटी, मीटिंग्स की संख्या, लोकसभा क्षेत्र में की गई पहल, सामाजिक कामों में योगदान, जागरूकता बढ़ाने और केंद्र सरकार के साथ समन्वय करने जैसे महत्वपूर्ण मापदंड थे।
लीडरशिप सर्वे के इन मापदंडों का माइक्रोसॉफ्ट के बीआई प्लेटफॉर्म की मदद से विश्लेषण किया गया. इस सर्वे में दूरदर्शिता, निर्णय क्षमता, प्रतिबद्धता, साहस, सहानुभूति, इंटेलीजेंस जैसे महत्वपूर्ण नेतृत्व गुणों का अध्ययन किया गया. कोरोना के समय आवाजाही की पाबंदी के कारण सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग विश्लेषण के लिए किया गया.
इस सर्वे में मंत्रीपद या अन्य राष्ट्रीय स्तर के ज़िम्मेदारी निभा रहे सांसदों को शामिल नहीं किया गया था. इस सर्वे में माइक्रोसॉफ्ट के आधुनिक बिज़नेस इंटेलीजेंस टूल का उपयोग किया गया. इस लीडरशिप सर्वे के मुताबिक पहले स्थान पर रहे सांसद शंकर लालवानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना प्रेरणास्त्रोत बताते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अथक परिश्रम के लिए प्रेरित करते हैं.
सांसद ने इंदौर की जनता का धन्यवाद देते हुए कहा कि इतने सख्त लॉकडाउन को इंदौर की जनता ने ही कामयाब बनाया और शहर को कोरोना से बचाया है। सांसद ने मां अहिल्या को सुशासन का प्रतीक बताते हुए कहा कि माता अहिल्या सदैव अपनी जनता की फिक्र करती थी और उनके शहर का प्रतिनिधित्व करना गौरव की बात है।
कोरोना के सबसे कठिन काल में सांसद लालवानी लगातार कई मोर्चों पर सक्रिय रहे हैं और केंद्र सरकार, राज्य सरकार, ज़िला प्रशासन एवं जनता के बीच समन्वय की भूमिका निभाई है।
ये सांसद भी है टॉप सूची में
सर्वे में जहां इंदौर के सांसद शंकर लालवानी पहले स्थान पर रहे. वहीं इस सर्वे में पोरबंदर के रमेश धडुक, वडोदरा की रंजन बेन भट्ट, कुरुक्षेत्र के नायब सिंह और खजुराहो के विष्णुदत्त शर्मा संयुक्त रुप से दूसरे स्थान पर रहे हैं. जयपुर के रामचरण बोहरा, करनाल के संजय भाटिया, पटियाला की प्रणीत कौर और दार्जिलिंग के राजू बिस्ता तीसरे स्थान पर हैं. प्रतापगढ़ के संगमलाल गुप्ता, औरंगाबाद-महाराष्ट्र के इम्तियाज़ जलील, उज्जैन के अनिल फिरोजिया, मुंबई नार्थ-ईस्ट के मनोज कोटक, पुणे के गिरीश बापट, जमशेदपुर के बिद्युत महतो, जलगांव के उमेश पाटिल और अंबेडकर नगर के रितेश पांडे संयुक्त स्थान रुप से चौथे स्थान पर रहे.


