- Solaryaan Joins Haryana Green Energy Roadshow as Inverter Sales Cross 1 Lakh in H1 FY27
- फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर में 7 अक्टूबर को शुरू होगा, ग्लास स्काई रूफटॉप रेस्टोरेंट, मिलेगा खास डाइनिंग एक्सपीरियंस
- ICICI Bank brings back ‘Festive Bonanza’ with exciting deals across shopping, travel, and lifestyle brands
- आईसीआईसीआई बैंक ने खरीदारी, यात्रा और लाइफस्टाइल ब्रांड्स पर आकर्षक ऑफर के साथ ‘फेस्टिव बोनांजा’ की फिर की शुरुआत
- Mumbai Deputy Mayor Sanjay Ghadi Honored with Mumbai Achievers Awards 2026
दूध के साधारण उपाय से कुंडली के पीड़ित ग्रहो को शांत किया जाता है।
डॉ श्रद्धा सोनी
वैदिक ज्योतिषाचार्य
ज्योतिष शास्त्र मे दूध चंद्र गृह व मन का कारक व दूध के साधारण उपाय से कुंडली के पीड़ित – नीच ग्रहो को शांत किया जाता है।
दूध मे तिल मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करने से कुंडली मे चंद्र गृह शांत व मन का तनाव दूर होता है।
दूध मे चीनी डालकर शिवलिंग पर चढ़ाने से जन्मपत्री मे मंगल गृह शांत व व्यक्ति को क्रोध कम आता है।
दूध मे हल्दी मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाने से कुंडली मे गुरु गृह शांत होकर शादी, वैवाहिक सुख, पति व संतान सम्बन्धित परेशानी दूर होती है।
दूध को साप को पिलाने से कुंडली मे राहु गृह शांत होकर गुप्त शत्रु व क़ानूनी कार्यो मे सफलता मिलती है।
नजर दोष व काला जादू दूर करने व रुका हुआ धन प्राप्त करने के लिए रविवार रात्रि एक गिलास में दूध भरकर अपने सिर के पास रखकर सो जाएं। अगले दिन सुबह उठने के बाद नित्य कर्मों से निवृत्त होकर इस दूध को किसी बबूल के पेड की जड़ मे डाल दे।
बार – बार दुर्घटना या एक्सीडेंट हो रहा है। तो शुक्ल पक्ष (अमावस्या के तुरंत बाद) के पहले मंगलवार को 400 ग्राम दूध से चावल धोकर बहती नदी या झरने में बहा दें। लगातार सात मंगलवार तक इस उपाय को करने से दुर्घटनाएं बंद हो जाएंगी।


