- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
भूमाफियाओं से मुक्त कराई 15 एकड़ भूमि पर विकसित किया जायेगा सर्वसुविधायुक्त हाट बाजार
इंदौर. जिला प्रशासन द्वारा भूमाफियाओं को विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है. इस कार्रवाई के तहत हाल ही में खजराना क्षेत्र में भूमाफियाओं के कब्जे से मुक्त कराकर शासकीय घोषित की गई 15 एकड़ से अधिक भूमि के संबंध में जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है. इस निर्णय के तहत इस भूमि पर सर्वसुविधायुक्त हाट बाजार विकसित किया जाएगा. हाट बाजार में सब्जी मार्केट तथा अन्य जरूरी सामग्रियों की दुकानें और अन्य व्यवस्थाएं रहेंगी. . यहां खजराना तथा शहर के अन्य क्षेत्रों में स्थित गुमटियों, फेरी वालों और ठेले वालों का व्यवस्थापन किया जाएगा. इससे जहां एक ओर गरीबों और अन्य जरूरतमंदों को रोजगार मिलेगा, वहीं नागरिकों को बड़ी सुविधा होगी.
हाट बाजार को विकसित करने के संबंध में आज यहाँ विधायक महेन्द्र हार्डिया, कलेक्टर मनीष सिंह और नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने अधिकारियों के दल के साथ मौका मुआयना किया. कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि हाल ही में भूमाफियाओं से इस भूमि को मुक्त कराकर शासकीय घोषित किया गया है. इस जमीन का बेहतर उपयोग जनहित में सुनिश्चित किया जा रहा है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस हाट बाजार के विकास का काम योजनाबद्ध रूप से शीघ्र शुरू किया जाए. हाट बाजार में सड़क, बिजली, पानी सहित अन्य जरूरी सुविधाएं हो. यहाँ जिन लोगों को स्थान दिया जाना है, उनके संबंध में भी शीघ्र कार्ययोजना बनाकर अमली रूप दिया जाए.
लगभग 14 एकड़ और भी जमीन
उन्होंने निर्देश दिये कि हाट बाजार में सड़क इतनी चौड़ी रखी जाये जिससे कि नागरिकों का आवागमन सुलभ रहे. उन्होंने कहा कि इसके साथ ही भूमाफियाओं से मुक्त करायी गई लगभग 14 एकड़ और भी जमीन है, इसके विकास के लिये भी शीघ्र योजना बनाई जा रही है. उन्होंने कहा कि भूमाफियाओं के विरूद्ध जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
रोजगार के अवसर मिलेंगे
विधायक महेन्द्र हार्डिया ने जिला प्रशासन के इस निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि यह जनहित में बड़ा निर्णय है। इससे खजराना तथा अन्य क्षेत्र के नागरिकों और फेरी वालों, ठेले वालों और सब्जी वालों को सर्वसुविधायुक्त स्थान मिलेगा। रोजगार के अवसर मिलेंगे.
सड़क किनारे के बाजार होंगे शिफ्ट
निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने बताया कि हाट बाजार में रोबोट चौराहा एमआर 9 रोड का बाजार एवं आसपास के सड़क किनारे लगने वाले बाजारों को शिफ्ट किया जाएगा. हाट बाजार में 18 मीटर सड़क चौड़ी रखी जाये, जिससे कि नागरिकों का आवागमन सुलभ रहे. इसके साथ ही शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे कर किए गए निर्माण को रिमूव करने की भी कार्रवाई की जाएगी.


