- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
व्यापारियों को गब्बर सिंह टैक्स से दिलाएंगे मुक्ति: राहुल
इंदौर. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी इंदौर में सोमवार शाम रोड शो किया. इस दौरान कांग्रेसियों और टिकट के दावेदारों ने उनका जबरदस्त स्वागत किया और भारी भीड़ उमड़ी. रोड शो का समापन राजबाड़ा पर हुआ.
यहां राहुल गांधी ने कहा कि क्या इंदौर के व्यापारी को जीएसटी से फायदा हुआ, फायदा चौकीदार को हुआ. इंदौर, मप्र के युवाओं को रोजगार नहीं मिलता है, किसानों को कर्ज नहीं मिलता है, लेकिन अनिल अंबानी को 30 हजार करोड़ दे दिया. 15 लोगों का पिछले 4 साल में नरेंद्र मोदी ने साढ़े 4 लाख करोड़ कर्जा माफ कर दिया, लेकिन आम लोगों का कर्जा माफ क्यों नहीं हो पाया. शिवराज और मोदी ने कितने युवाओं को रोजगार दिया है.
कांग्रेस की सरकार किसानों का कर्जा माफ करेगी और रोजगार देने का काम किया जाएगा. व्यापारियों को गब्बर सिंह टैक्स से मुक्ति दिलाएंगे. आखिरी बात यह कहना चाहता हूं कि 526 करोड़ के हवाई जहाज लेना चाहते थे, लेकिन 1600 करोड़ में ये जहाज अंबानी के जरिये खरीदे गए.
चौकीदार चोर है, चौकीदार ने सीबीआई के डायरेक्टर को हटाया क्योंकि वह मोदी-अंबानी के खिलाफ जांच कर रहा था. समय आएगा जब सच सामने आएगा और यह साबित हो जाएगा कि चौकीदार चोर है. आखिर में वे बोले मैं मां अहिल्या के चरणों मे नमन करता हूं.
जबरदस्त स्वागत, उमड़ा जनसैलाब
इंदौर में रोड शो के दौरान जनसैलाब उमड़ पड़ा. कांग्रेस के आयोजन में लंबे समय बाद ऐसी भीड़ी देखने को मिली. रोड शो टोरी कॉर्नर से शुरू होकर राजबाडा पर जनसभा के रुप में समाप्त हुआ. ढाई किलोमीटर के मार्ग में 30 से ज्यादा स्वागत मंचों से राहुल गांधी स्वागत हुआ. हर तरफ लोगों की भीड़ नजर आ रही थी. रोड शो में भीड़ देख नेता भी उत्साहित हो उठे. लोगों का उत्साह यहीं तक नहीं था, बल्कि हर चौराहे पर ढ़ोल नगाड़ों का इंतजाम भी किया गया था.
मालवा-निमाड़ के दौरे पर आए राहुल गांधी ने उज्जैन और झाबुआ में जनसभाओं को संबोधित किया. इसके बाद में शाम 6 बजे इंदौर पहुंचे. शाम 6.30 बजे के लगभग उन्होंने अपना रोड शो टोरी कॉर्नर से शुरू किया. रोड शो में राहुल के साथ उनकी वैन पर उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, चुनाव प्रचार प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया व प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी भी थे.
राहुल के स्वागत के लिए टिकट के दावेदारों सहित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जोर शोर से तैयारी कर रखी थी. मंचों के आकर्षक रूप से सजाया गया था. उनके पहुंचते ही जोरदार नारेबाजी हुई. हर ओर से नागरिक उनका अभिवादन कर रहे थे. टिकट की दावेदारी कर रहे नेताओं में नेता विशाल गोलू अग्निहोत्री और पार्षद प्रीति गोलू अग्निहोत्री ने अपने हजारों साथियों के साथ राहुल गांधी का स्वागत किया. गोलू अग्निहोत्री ने उनके स्वागत के लिए एक विशाल मंच का निर्माण किया गया था. इसके अलावा कमलेश खंडेलवाल, संजय शुक्ला, पिंटू जोशी, सुरजीतसिंह चड्ढा, अश्विन जोशी, प्रीतम माटा, चिन्टू चौकसे, मोहन सेंगर और अन्य कार्यकर्ताओं के मंच भी लगे थे. हर ओर से राहुल गांधी पर फूलों की बौछार की जा रही थी.
उम्मीदवारों को बुलवाया वाहन पर
अपने स्वागत से राहुल भी इतने खुश थे कि उन्होंने कई दावेदारों को अपने वाहन तक बुलाया. राहुल गांधी का वाहन बंबई बजार माता मंदिर के पास पहुंचा तो यहां पूर्व मंत्री ज्योतिरादित्य सिधिंया ने 4 नंबर के दावेदार दीपक राजपूत को इशारा करके उपर वाहन पर बुलाया. वहीं सुरजीतसिंह चड्ढा और चिन्टू चौकसे भी वाहन पर बुलवाया.
राफेल घोटाले में कोई नहीं बचेगा
राहुल गांधी रोड़ शो में सभा के अंत में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि चौकिदार ने सीबीआई डायरेक्टर को हटाया, लेकिन यह देश सच्चाई का है, राफेल घोटाले में कोई नहीं बचेगा। गांधी ने देश से फरार उद्योगपतियों का नाम गिनाते हुए कहा मेहुल चौकसी, नीरव मोदी, विजय माल्या, ललित मोदी आप लोगों का 35 हजार करोड़ रूपया चोरी करके भाग गए जो कि मनरेगा के बजट के बराबर था। उन्होंने आगे कहा प्रधानमंत्री मोदी ने उद्योगपतियों का साढ़े तीन लाख करोड़ माफ कर दिया, लेकिन वह किसानों का कर्ज माफ नहीं करते है। गांधी ने अपने संबोधन में लोगोंसे पूछा कि शिवराज, मोदी जी ने कितने लोगों को रोजगार दिया?
बच्चे को भी बुलाया
रोड शो के दौरान हजारों की संख्या में कांग्रेसी सड़क के दोनों तरफ नजर आए. नारेबाजी के साथ-साथ कांग्रेसी कार्यकर्ता राहुल गांधी पर फूलों की बरसात भी कर रहे थे. इसी दौरान सड़क किनारे जब राहुल गांधी ने एक बच्चे को हाथ हिलाते देखा तो उन्होंने सुरक्षा में लगे एसपीजी के लोगों को इशारा किया और बच्चे को बस पर बुलाया. थोड़ी देर बात करने के बाद राहुल गांधी ने बच्चे को बस से नीचे छोड़ दिया.
झलकियां
– दो किलोमीटर के रास्ते में 30 से ज्यादा मंचों से हुआ स्वागत
– जगह जगह ढोल नगाड़े बजाकर जयकारे लगाये.
– दावेदारों ने अपने स्तर पर स्वागत कर शो को किया सफल
– भीड़ देख कांग्रेसी नेताओं के चेहरे भी खिले
– कांग्रेसी कार्यकर्ता भंवर शर्मा और प्रकाश महावर कोली से की धक्का-मुक्की
– रोड शो मार्ग के ज्यादातर हिस्सों में पिंटू जोशी के पोस्टर नजर आये.
– सभा स्थल पर अश्विन जोशी समर्थकों का मोर्चा हावी रहा.


