- Toxics Link Welcomes CDSCO’s Nationwide Action Against Toxic Skin-Lightening Products
- bajaj Electricals comes on board as co-Powered by sponsor for Bigg Boss Hindi Season 20
- Rupali Suri, Manushi Chhillar and Malaika Arora Rule the Fashion Game: 3 Style Icons Who Continue to Turn Heads
- From Hathoda Tyagi to Jana: 7 Roles That Show Abhishek Banerjee’s Range
- Rohit Saraf on Undergoing 15-Months of Physical Transformation for The Revolutionaries: I was active, I was fit, but I was definitely not Brad Pitt from Fight Club
कोविड प्रोटोकॉल के साथ मनाया जाएगा गणेश चतुर्थी महोत्सव
10 सितंबर से शुरू होगा दस दिवसीय महोत्सव
इंदौर. खजराना गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी का महोत्सव कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मनाया जायेगा। यह 10 दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव 10 सितंबर से प्रारंभ होगा. गणपति मंदिर खजराना प्रबंध समिति के अध्यक्ष मनीष सिंह के निर्देशानुसार प्रशासनिक तथा अन्य व्यवस्थाएं करने के संबंध में आज मंदिर परिसर में बने सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता मंदिर प्रशासक एवं निगमायुक्त प्रतिभा पाल के अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मंदिर परिसर में दर्शन व्यवस्था, सेनेटाइजर तथा मास्क की व्यवस्था, विद्युत साज-सज्जा आदि के संबंध में चर्चा की गई.
बैठक में बताया कि महोत्सव के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पूरा पालन किया जायेगा. बैठक में मुख्य वरिष्ठ पुजारी मोहन भट्ट एवं अशोक भट्ट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी, डीएसपी यातयात, एसडीएम शाश्वत शर्मा, अपर आयुक्त नगर निगम वीरभद्र शर्मा, प्रबंधक प्रकाश दुबे, भक्त मंडल के सदस्य अरविंद बागड़ी, गोविंद पाटीदार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि भगवान श्री गणेश जी महाराज का पंचामृत से स्नान कराकर मोतियों एवं ज्वैलरी से श्रृंगार करके स्वर्ण मुकुट धारण कराए जाएंगे। गणेश चतुर्थी पर सुबह 10.30 बजे कलेक्टर एवं अध्यक्ष श्री मनीष सिंह ध्वज पूजन करेगें. 51 हजार मोदक का भोग लगेगा. दस दिनों तक अलग-अलग तरह से भगवान का श्रृंगार किया जाएगा. पूरे मंदिर को फूलों से सजाया जाएगा.
प्रतिदिन भजन होंगे, यह भजन मंचीय रूप से नहीं होगा। भजन सिर्फ दर्शन करने वाले कतारबद्ध श्रद्धालु सुन पाएंगे. किसी को भी रुकने नही दिया जायेगा, दर्शन करके श्रद्धालु आगे बढ़ते जाएंगे. सभी को मास्क लगाना आवश्यक होगा। सेनेटाइजर और मास्क की व्यवस्था भी मंदिर परिसर में की जाएगी.


