- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
जिले में गणेश विसर्जन और मोहर्रम के जुलूस पर रहेगा प्रतिबंध: कलेक्टर
इंदौर. कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री मनीष सिंह की अध्यक्षता में आज एआईसीटीएसएल सभाकक्ष में आगामी त्यौहारों के परिपेक्ष्य में कानून और व्यवस्था के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर आयुक्त नगर निगम सुश्री प्रतिभा पाल, एसपी पूर्व विजय खत्री, एसपी पश्चिम एम.सी. जैन, सभी अपर कलेक्टर, सभी एसडीएम, सभी एडिशनल एसपी, सभी सीएसपी, नगर निगम के झोनल ऑफिसर, नगर पंचायतों के सीएमओ, जनपद पंचायतों के सीईओ आदि मौजूद थे।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री सिंह ने एसडीएम और सीएसपी से कहा कि वे शाम को छ: बजे से 8 बजे तक एक साथ अपने क्षेत्र का संयुक्त दौरा करें। उन्होंने कहा की जिले में गणेश विसर्जन और मोहर्रम के जुलूस पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। लोग घर में ही गणेश प्रतिमा और मोहर्रम के ताजिये ठंडा करें और किसी भी प्रकार का जुलूस न निकालें।
कोरोना संक्रमण को देखते हुये जिला प्रशासन द्वारा जुलूस पर प्रतिबंध लगा दिया गया है,जिससे भीड़भाड़ न हो। जान हैं तो जहान है। भीड़ नहीं होगी तो संक्रमण नहीं फैलेगा। इंदौर के इस मॉडल को राज्य शासन ने भी पूरे प्रदेश में लागू करने का निश्चय लिया है।
कलेक्टर श्री सिंह ने कहा है कि राजस्व अधिकारी मॉइकिंग के जरिये एक सप्ताह पहले ही बता दें कि जुलूस पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। ग्रामीण और नगरीय दोनों क्षेत्रों में समान रूप से लागू होगा। उन्होंने कहा कि इंदौर जिले के शहर से लगे सभी तालाबों और कर्बला परिसर में तीन दिन के अंदर बैरिकेडिंग कर दी जायेगी। मोहर्रम के ताजिये घर में ही ठंडे किये जायेंगे। इस संबंध में कलेक्टर श्री सिंह की धर्मगरूओं से दूरभाष पर चर्चा हो चुकी है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को शहरी क्षेत्र में वार्डवार और ग्रामीण क्षेत्र में थानावार शांति समिति की बैठक बुलाने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर डीआईजी श्री हरिनारायणचारी मिश्र ने कहा कि गणेश प्रतिमाएं और मोहर्रम के ताजिये घर में ही ठंडा किये जाये। प्रतिमाएं और ताजिये बड़े साइज के नहीं होना चाहिये। सभी धर्म के लोगों के साथ एक जैसा व्यवहार होना चाहिये। उन्होंने कहा कि जिले की जनता बहुत ही उदारवादी और समझदार है। एक सप्ताह पहले उन्हें समझाइश दे दी जायेगी, तो वे किसी तरह का जुलूस नहीं निकालेंगे।


