- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
आसाम के बिहू नृत्य ने बांधा समां, लोक नृत्य प्रतियोगिता में दिखी देश की झलक
इन्दौर. आसाम की वेषभूषा सिर पर टोकरी और आसाम के गाँवों में खेतों की पूजा के बाद हर्षोउल्लास को बिहूनृत्य के माध्यम से महाराजा यशवंतराव स्कूल परिसर नरेन्द्र तिवारी मार्ग पर स्कूली बच्चों ने जब दर्शाया तो सारा ऑडिटोरियम तालियों से गूँूज उठा.
मौका था अहिल्या उत्सव समिति द्वारा मातोंश्री अहिल्या बाई की 223वे पुण्य स्मरण पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृखंला में लोकनृत्य प्रतियोगिता का. ”औरी चौरी से फूलों से बोल से सजे इस नृत्य में समा बाँध दिया. जब महाराष्ट्र का गोंधड़ नृत्य पेश किया गया तो उसमें देवी की आराधना करते हुए हल्दी, कुंकुम, फूलों की बौछार सी की गई. सिर के खुले बालों से बालिकाओं ने खूबसूरती से हल्दी-कुुंकुम उड़ाया.
छात्राओं ने गोंछड बनाकर देवी बनाकर राक्षस वध को भी दर्शाया. हिमाचल गड़वाली नृत्य भी प्रस्तुत किया गया. जिसमें पहाड़ों में नंदादेवी का मंदिर, अल्मोड़ा का लाल बाजार, लाल मिट्टी का खूबसूरती से नृत्य के माध्यम से भावों द्वारा दर्शाया गया। मारवाड़ी-रजवाड़ी नृतय ने भी दाद बटोरी तो. ‘काल्यो कूद पड्यो मेला में’ बोल से राजे बाल बोलिया नृत्य की प्रस्तुति खास रही है. आज यहां उत्तरप्रदेश बरसाने की राधा कृष्णा की फूलों की होली का रास भी देखने को मिला.
वहीं राजस्थानी घूमर नृत्य म्हारी सगत झुणत पायल बाजे बोल पर किया गया. रामदेवरा मेले के अवसर पर किया जाने वाला लोकनृत्य भी छात्राओं द्वारा किया गया. देशभक्ति का रंग तिरंगा लहराते हुए केशरिया बालम पधारो म्हारा देश नृत्य भी प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा कौली, भवई, फाग, गरबा, सिक्किम, मिजोरम, नागालैण्ड के नृत्य भी प्रस्तुत किये गये.
ये स्कूल रहे विजेता
अहिल्या उत्सव समिति के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक डागा, कार्यक्रम संयोजक प्रशांत बड़वे एवं प्रतियोगिता प्रमुख सुधीर देडग़े ने बताया कि आज लोक नृत्य प्रतियोगिता में महाराजा यशवंत राव स्कूल परिसर पर कुल 22 स्कूलों की टीम ने हिस्सा लिया. जिसमें लोकमान्य विद्या निकेतन, अलपाईन पब्लिक स्कूल, विद्याजंलि इंटरनेशनल, आर.के. डागा, माहेश्वरी एकेडमी, छत्रपति षिवाजी स्कूल, तीरथ बाई कलाचंद स्कूल को चुना गया. यहां मुख्य अतिथि रूप में अरूण डीके शामिल हुए. निर्णायक के तौर पर सोनल शर्मा और संजना चौधरी मौजूद थी. आभार विनिता धर्म ने माना एवं संचालन श्रीमती वैषाली उरध्वेरषे ने किया. गुजराती स्कूल बाम्बे हॉस्पिटल के पास, 10 स्कूलों की टीम ने प्रतियोगिता हिस्सा लिया जिसमें क्रिश्चन एमीनेन्ट स्कूल गुजराती इंगिलश मीडियम स्कूल, पिंक फ्लावर स्कूल अगले दौर के चुने गये. यहां अतिथी सभापति अजयसिंह नरूका एवं अंजु माखीजा थे.


