- Two Sidharth Malhotras In Vvaan? The Actor’s Contrasting Avatars Spark A Bigger Mystery
- Sidharth Malhotra Enters Vvaan, But What Happens To Him Inside The Forbidden Forest?
- Anjana Sukhani Voices Concern Amid the Tragedy of Nepal Flash Floods
- Raksha Bandhan Special: Bollywood Sibling Pairs That Give Major Family Goals
- Vedang Raina-Alia Bhatt to Arjun Rampal-Deepika Padukone: 5 Iconic On-screen Pairings that Exude True Rakshabandhan Feels
तालाब की पाल पर बना रहे थे डकैती की योजना
इन्दौर. चंदन नगर पुलिस ने डकैती की योजना बनाते पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वे तालाब की पाल पर योजना बना रहे थे. पुलिस ने इनसे तलवार, चाकू और टामी जब्त किए है. इनसे अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है.
पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सिरपुर तालाब दरागाह वाली पाल पर पांच व्यक्ति बैठकर आपस में बात कर रहें हैं व कोई घटना को अंजाम देने की साजिश कर रहे हैं. सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी राहुल शर्मा मौके पर पहुंचे तो,वहां पर चार-पांच व्यक्ति आपस में बातचीत कर रहे थे कि आज पेट्रोल पंप लूटना है. उसके पास काफी रूपया है और यदि किसी ने विरोध किया, तो अपने-अपने हथियार का उपयोग करेंगे.
पुलिस टीम उनके पास पहुंची तो पुलिस को आता देखकर, सभी आरोपी भागने लगे, जिन्हें दोनों टीमों ने घेराबंदी कर 5 संदिग्धों को पकडा गया. पकडे गये संदिग्धों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपने नाम दीपक पिता गंगाराम वसुनिया (26) निवासी चांदमारी कंपाउंड, हबला ऊर्फ अब्दुल हुसैन पिता मोहम्मद शफी निवासी गणेश नगर, सलमान पिता गनी शाह निवासी बब्बू नेता वाली गली, रामजाने ऊर्फ रामू पिता अमरसिंह वास्केल निवासी एचपी गोडाउन, तथा धर्मेन्द्र ऊर्फ धर्मा पिता रामप्रसाद मिस्त्री निवासी ईंटभटटा कंपाउंड का होना बताया.
अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ
मौके पर पांचो की तलाशी लेने पर इनके पास से दो धारदार तलवार, दो धारदार चाकू व एक लोहे की टामी मिली,जिसे जब्त कर पांचों आरोपियों को गिरफतार किया गया है. आरोपियों के पूर्व अपराधिक रिकार्ड आदि के संबंध में जानकारी ली जा रही है तथा इनसे अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है. कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चंदन नगर राहुल शर्मा व उनकी टीम के उनि. हरेन्द्र सिंह यादव, उनि सोलंकी, उनि अक्षय खडिया, पीएसआई प्रशांत उपाध्याय, प्रआर. राकेश सिंह, आर. विनोद शर्मा, आर. जोगेश, आर. अभिषेक तथा आर. विजय कटारे की भूमिका प्रमुख रही.
चित्र- केएम फोल्डर में क्राइम के नाम से….


