- सेल्वी’ का बुसान फिल्म फेस्टिवल में शानदार वर्ल्ड प्रीमियर, थिएटर हुआ हाउसफुल, अगली स्क्रीनिंग्स के टिकट भी फटाफट सोल्ड आउट!
- Rupali Suri Serves Stunning Saree Inspiration in Vibrant Colours This Navratri
- Back to the start: batch of 2003 reunites after 23 years!
- स्टार हेल्थ इंश्योरेंस का मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य बीमा जागरूकता रोडशो संपन्न, 45 शहरों और कस्बों में करीब 5 लाख लोगों तक पहुंचा
- पीएनबी ने 'प्रथम सतत वित्त नेतृत्व शिखर सम्मेलन 2026'में वित्तीय पारिस्थितिकी तंत्र को एक मंच दिया
मुख्यमंत्री से संवाद कर दिव्यांगजनों में दिखी बढ़ते आत्मविश्वास की झलक
यह मेरे लिये खुशी का पल- सुश्री रेखा मालवीय
इंदौर। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के करकमलों से आशीष प्राप्त कर दिव्यांग सुश्री रेखा मालवीय के ह्दय में प्रसन्नता का संचार हुआ। यह उनके लिये एक अदभूत पल रहा, जब खजराना गणेश मंदिर प्रांगण में पहुंचे मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उन्हें टीकाकृत होने पर अभिवादन करते हुये मार्मिक आशीष प्रदान किया।
सुश्री रेखा मालवीय ने कहा कि यह मेरे लिये खुशी का पल है कि मेरे जिले में राज्य के मुखिया ने आकर मुझे आशीर्वाद दिया। मेरे जैसे अन्य दिव्यांगों के लिये विशेष सुविधा प्रदान करते हुये जिला प्रशासन द्वारा टीकाकरण के लिये की गई व्यवस्थित व्यवस्थाओं के लिये मैं मुख्यमंत्री की आभारी हूँ एवं जिला प्रशासन को साधुवाद ज्ञापित करती हूँ।
वहीं मध्यप्रदेश व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के सदस्यों ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से संवाद करते हुये हर्ष व्यक्त किया है कि यह हमारे लिये सौभाग्य का दिन है, कि हमें आज उनसे आशीष प्राप्त हुआ। उन्होंने हमारे मनोभाव को समझते हुये टीकाकरण के विषय में चर्चा की एवं टीका लगवाने पर हमें शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपनी शुभकामनाओं में निरंतर आगे बढ़ने के लिये प्रेरित किया।


