- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
सुखद ख़बर, इंडेक्स हॉस्पिटल से 13 मरीज़ों को डिस्चार्ज किया
इंदौर. पिछले कुछ दिनों से इंडेक्स हॉस्पिटल में कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीज़ों की रफ्तार तेजी से बढ़ी है सोमवार 15 जून को यहाँ से एक साथ 13 मरीज़ों को सफल उपचार के पश्चात स्वस्थ कर अपने घर रवाना किया गया।
स्वस्थ हुए मरीज़ों ने अस्पताल प्रबंधन, चिकित्सक, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, प्रबंधक आदि को धन्यवाद दिया। डिस्चार्ज हुए मरीजों का कहना था कि हमें अस्पताल में सभी सुविधाएं मिली। इसके फलस्वरूप स्वस्थ होकर आज हम अपने घरों की ओर रवाना हो रहे हैं।
इंडेक्स मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एडिशनल डायरेक्टर आर सी यादव ने इसे अपनी टीम की सफलता बताया जिसमें नोडल अधिकारी डॉ. सुधीर मौर्या, एसोसिएट मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अजय सिंह ठाकुर ,कोऑर्डिनेटर डॉ दीप्ति सिंह हाडा, को कॉर्डिनेटर डॉ धीरज शर्मा, डॉ.हिमांशु सिंह, नर्सिंग डायरेक्टर असलम खान, नितिन कोथवाल, डॉक्टर्स और उनके सुपरविज़न में काम कर रहे साथी शामिल है।
इंडेक्स हॉस्पिटल, मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेण्टर के चेयरमैन श्री सुरेश सिंह भदौरिया ने बताया कि* आज भी इंडेक्स अस्पताल से 13 नये स्वस्थ हुए मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। वही अब तक इंडेक्स अस्पताल से 750 से भी अधिक मरीज़ स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके है। हमारे डॉक्टर्स और उनकी टीम को मैं धन्यवाद देना चाहता हूँ जिनकी मेहनत से हम ये सफलताएं प्राप्त कर पाए है।
डॉक्टर्स और उनकी टीम अपने घर व परिवार को छोड़ कर पूरी ईमानदारी से अपना कर्तव्य निभा रहे है साथ ही मरीज़ों को उचित इलाज के साथ-साथ स्पेशल डाइट व सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया करवा रहे है जिससे मरीज़ इस गंभीर बीमारी को हराने में सफल हो रहे है।
इंडेक्स हॉस्पिटल, मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेण्टर के वाइस चेयरमैन श्री मयंकराज सिंह भदौरिया ने बताया* इंडेक्स अस्पताल प्रबंधन मरीज़ों को सटीक इलाज के साथ साथ मानसिक स्तर पर मजबूत भी बनाता है जिस से मरीज़ों को कोरोना से लड़ने का साहस मिले एवं अस्पताल में प्रतिदिन योग क्रियाए भी कराई जाती है जिस से उनकी इम्युनिटी में सुधार आ रहा है।


