- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
सरकारी ताजिए और जुलूस रहेंगे पूर्णत प्रतिबंधित
मोहर्रम पर्व के दौरान कानून शांति व्यवस्था की बैठक संपन्न
इंदौर. अगस्त माह में आयोजित होने वाले मोहर्रम पर्व के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा कोविड-19 की रोकथाम हेतु राज्य सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित करने के लिए रविंद्र नाट्य गृह में कलेक्टर मनीष सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. बैठक में डीआईजी मनीष कपूरिया, एसपी महेश चंद्र जैन, अपर कलेक्टर पवन जैन, मुस्लिम संप्रदाय के धर्मगुरु एवं अन्य प्रमुख व्यक्ति तथा पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे.
बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस की आशंकित तीसरी लहर से बचाव के लिए प्रशासन द्वारा निरंतर रूप से पुख्ता इंतजाम किये जा रहे है. कोरोना से बचाव के लिए समाज के सभी लोगों का सहयोग अति आवश्यक है. उन्होंने कहा मोहर्रम पर्व के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूर्ण रुप से पालन हो यह सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है. मोहर्रम के दौरान सरकारी ताजिया, झांकियां/जुलूस पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे.
उन्होंने कहा कि कोरोना के विरूद्ध एकजुटता का उदाहरण देते हुये सभी लोग घर में ही ताजियां रखकर त्यौहार मनाएं. कलेक्टर ने मुस्लिम संप्रदाय के सभी प्रमुख व्यक्तियों से अनुरोध किया कि वे लोगों को कोविड-19 गाइड लाइन का पालन करते हुय त्यौहार मनाने के लिये प्रेरित करे. साथ ही उन्हें समझाइश दे कि किसी भी तरह की अनावश्यक भीड़ एकत्रित ना हो. किसी भी व्यक्ति द्वारा शासन प्रशासन द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया जाता है तो उसके विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी।
डीआईजी मनीष कपूरिया ने कहा कि इंदौर ने कोविड मुक्त जिले का निर्माण करने के लिये वैक्सीनेशन अभियान में एकजुटता की जो नजीर पेश की है, उसी भावना को बनाये रखते हुये हम सभी को आगे भी कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूर्ण रूप से पालन करना होगा.परिस्थिति के अनुरूप मोहर्रम एवं आगामी आने वाले सभी त्यौहार घर में ही रहकर मनाये जाये. मोहर्रम पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये पुलिस एवं प्रशासन द्वारा सभी पुख्ता इंतजाम कर लिये गये है.
शहर काजी डॉ. इशरत अली ने कहा कि मोहर्रम त्यौहार के दौरान कोविड-19 गाइड लाइन का पूरा पालन किया जायेगा तथा जिस तरह इंदौर शहर पहले भी शांति का टापू रहा है, इस बार भी अपनी उसी छवी को बनाये रखेगा. उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों से अनुरोध किया कि वे घर में ही रहकर त्यौहार मनाए.


