- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
ई चालान के लिए दी हेंड होल्डिंग मशीने
सीएसआई व सहायक सीएसआई को सौंपी
इन्दौर. आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल द्वारा नेहरू पार्क स्मार्ट सिटी आफिस में ई चालान के तहत स्पॉट फाईन राशि वसुली हेतु निगम के समस्त सीएसआई व सहायक सीएसआई को हैंड होल्डिंग मशीने दी गई. इस अवसर पर अपर आयुक्त संदीप सोनी, अधीक्षण यंत्री महेश शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अखिलेश उपाध्याय, सीएसआई, सहायक सीएसआई, एक्सिस बैंके प्रतिनिधिगण व अन्य उपस्थित थे.
आयुक्त सुश्री पाल ने कहा कि निगम के समस्त सीएसआई व सहायक सीएसआई को ई चालान के तहत स्पॉट फाईन की राशि वसुली के लिये एक्सिस बैंक द्वारा हेंड होल्डिंग मशीने उपलब्ध कराई गई है. इस मशीनो के माध्यम से सीएसआई व सहायक सीएसआई स्पॉट फाईन की कार्यवाही के दौरान डेबिट, क्रेडिट कार्ड के माध्यम से मशीन में स्वेप कर राशि वसुल कर सकते है.
इससे प्रतिदिन किये जाने वाले ई चालान की जानकारी संग्रहित की जा सकेगी और किस अधिकारी द्वारा स्पॉट फाईन की कार्यवाही की गई है, कितनी संख्या में स्पॉट फाईन किये गये है इसकी भी जानकारी प्रतिदिन संग्रहित कि जा सकेगी, जिससे की मॉनिटरिंग करने में सहायता मिलेगी.
इसके पूर्व समस्त सीएसआई व सहायक सीएसआई केा हैंड होल्डिंग मशीनो के संबंध में बैंक प्रतिनिधियो द्वारा प्रशिक्षण भी किया गया कि किस प्रकार से मशीन का उपयोग करना है, चालानी कार्यवाही के दौरान किन-किन बातो का ध्यान रखना है और इसके उददेश्य के संबंध में भी जानकारी दी गई.


