- राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हुई 'श्रीकांत'; भावुक हुए तुषार हीरानंदानी और निधि परमार बोले – "यह जीत हर उस इंसान की है जिसने अपनी सीमाओं के आगे हार नहीं मानी"
- सही देखभाल से 80 साल की उम्र में भी बच सकते हैं आपके प्राकृतिक दांत
- Award-winning Film Max, Min & Meowzaki Unveils sensuous Spanish Track ‘Ariva’, a nod to modern day romantic escapades.
- Tom Cruise aka Digger Rockwell Has a Message for Pelé, Maradona, Cristiano and Messi
- Zee 5 Unveils Its Biggest Multilingual Slate Yet Across Seven Languages
तेज रफ्तार कार पलटी, एक की मौत
हादसे में चार अन्य घायल
इंदौर. शनिवार देर रात सुपर कॉरिडोर पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में कार में सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि मृतक भोपाल का रहने वाला है। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.
बाणगंगा पुलिस के अनुसार सुपर कॉरिडोर पर सफेद रंग की कार अनियंत्रित होकर पलट गई. चश्मदीदों का कहना है कि कार रफ्तार में थी, जिसके चालक ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया. कार में सवार गंभीर घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. अन्य घायलों की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है.
हादसे में मृतक युवक सागर का रहने वाला निर्भिक जैन है. गाड़ी भी वही चला रहा था. उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए अरबिंदो अस्पताल पहुंचाया गया है. बताते हैं सुखलिया में किराये के मकान में रहता था। एमबीए की पढ़ाई के साथ नौकरी भी तलाश रहा था. वहीं अन्य दो युवकों को भी गंभीर चोटें आई हैं. घायलों के परिचित का कहना है, पांचों लोग अन्य दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में से आ रहे थे.


