- पीएनबी ने स्वस्थ व समग्र कल्याण पर केंद्रित 12 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया
- Amid film promotions, Akshay Kumar marks Yoga Day with community session
- मुनव्वर फारुकी ने मनाया अपने एक्टिंग डेब्यू ‘फर्स्ट कॉपी’ का एक साल पूरा होने का जश्न
- फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर में चल रहा है "ज़ायका सफर" बिहार से छत्तीसगढ़ तक के पारंपरिक स्वादों का उत्सव
- सूर्य नमस्कार यज्ञ एवं पुरस्कार वितरण समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न
रोड पर घायल मिला सियार, चिड़ियाघर को सौंपा
इंदौर. कनाडिया रोड पर एक सियार घायल हालत में मिला. सूचना मिलने पर सियार को एनजीओ टीम ने पकड़ा और फिर उसे उपचार कर देखरेख के लिए चिड़ियाघर को सौंप दिया.
उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से कनाड़िया रोड क्षेत्र के रहवासियों के द्वारा वन विभाग को यह शिकायत की जा रही थी कि क्षेत्र में सियार घूम रहा है. शिकायत के आधार पर वन विभाग के द्वारा क्षेत्र में नजर रखने का काम भी किया जा रहा था.
विभाग की टीम को कहीं सियार की मौजूदगी के संकेत नहीं मिले. क्षेत्र में एक सियार के होने की जानकारी पशुओं के लिए संगठन चलाने वाली प्रियांशु जैन को प्राप्त हुई, तो वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गई.
एनजीओ की इस टीम को वहां पर घायल हालत में तड़पता सियार मिला. सियार को टीम के द्वारा संभाला गया. उसकी देखरेख की गई और तत्काल आकर नौलखा स्थित प्राणी संग्रहालय के अधिकारियों को सौंप दिया गया. इन अधिकारियों के द्वारा तत्काल चिकित्सकों की देखरेख में इस सियार का परीक्षण कराया गया और उसका उपचार शुरू किया गया.
सियार को अभी प्राणी संग्रहालय में पिंजरे में रखा गया है. सियार का परीक्षण करने वाले डॉक्टरों का कहना है कि वह कई दिनों से भूखा है. इसके कारण उसे बहुत ज्यादा कमजोरी हो गई है. इसी के चलते हुए वह खुद गिर जाने से घायल हुआ है। अभी सियार का इलाज करने के साथ ही उसे खाने में पर्याप्त खुराक दी जा रही है ताकि वह स्वस्थ हो सके.


