- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
स्वच्छता और कोरोना काल में सहयोग करने वालों का सम्मान
इंदौर संकल्प 2021 के संकल्प पत्र का विमोचन
इन्दौर. इंदौर शहर स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में स्वच्छता का पंच लगाए इस उददेश्य से इंदौर संकल्प 2021 कॉन्वक्लेव का रविन्द्र नाटय गृह में आयोजन किया गया. अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार दीपक चौरसिया, सुधीन्द्र मोहन शर्मा, डॉ. श्रीमती जनक पल्टा मगिलिगन, गोविन्द परचानी उपस्थित थे.
कॉनक्लेव में अतिथियो के साथ ही सांसद शंकर लालवानी, पूर्व मंत्री तुलसीराम सिलावट, विधायक रमेश मैन्दोला, आकाश विजयवर्गीय, कलेक्टर मनीष सिंह, निगमायुक्त सुश्री प्रतिभा पाल द्वारा संकल्प पत्र का विमोचन किया गयया. इसके अलावा स्वच्छता रेंजर्स अभियान का शुभारम्भ, इंदौर स्वच्छता रैकिंग के चयनितों व स्टार्टअप, व्यवयायी, धार्मिक संस्थाऐं, स्वैच्छिक संगठन के चयनितो को प्रशस्ति पत्र व मोमेन्टो देकर सम्मानित किया गया.
आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल ने बताया कि स्वच्छता रेंजर्स अभियान पर केन्दि्रत गीत शौनक व सुश्री सावनी भट्ट द्वारा प्रस्तुत कर अभियान से जुड़ने की अपील की गई. विदित हो कि स्वच्छता रेंजर्स अभियान में कक्षा 5 से 10 तक (उम्र 10 से 16 वर्ष तक) के बच्चो को सम्मिलित किये जाने के उददेश्य से निगम द्वारा निःशुल्क रजिस्टेशन किया जा रहा है, जिसमें बच्चे स्वच्छता रेंजर्स बनकर इंदौर के स्वच्छता अभियान को प्रमोट करेंगे.
इंदौर संकल्प 2021 के संकल्प पत्र का विमोचन
आयुक्त सुश्री पाल ने बताया कि इस अवसर पर अतिथियो द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के तहत इंदौर संकल्प 2021 के संकल्प पत्र का विमोचन किया गया, इस संकल्प पत्र में जीरो वेस्ट वार्ड की परिकल्पना को साकार करना, कार्बन फुट प्रिन्टस को न्यूनतम स्तर पर लेकर आना, जल स्त्रोतो का सतत संरक्षण, 3 आर को बढावा देना, क्लीन इंदौर ग्रीन इंदौर की आबोहवा के लिय अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना आदि शामिल है.
नागरिकों की इच्छा शक्ति का परिणामः लालवानी
सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि इंदौर ने स्वच्छता में अपना जो स्थान पाया है, इसके लिये कडे नियम व दृढ संकल्प लिया है, जिस परिणाम है कि इंदौर स्वच्छता में 4 बार देश में स्वचछता में नंबर वन शहर बना है. कि इंदौर के नागरिको स्वच्छता के प्रति बहुत ही जागरूक है, उनकी इच्छाशाक्ति व निगम प्रशासन के परिश्रम का ही परिणाम है इंदौर स्वच्छ शहर है और पांचवी बार भी नंबर स्वचछता में नंबर वन शहर बनेगा.
वेस्ट को वेल्थ में बदलने पर किया कार्यः चौरसिया
वरिष्ठ पत्रकार दीपक चौरसिया ने इस अवसर पर कहा कि इंदौर स्वच्छ सर्वेक्षण में 4 बार नंबर वन स्वच्छ शहर रहा है, इंदौर ने वेस्ट को वेल्थ में बदलने पर का कार्य किया है, कूडे का सही बेहतर तरीके से प्रोसेस व उपयोग करना इंदौर ने सिखाया है.
कचरा ढूंढने से भी नहीं मिलताः नेगी
इस अवसर पर श्री मीर रंजन नेगी ने उत्तराखण्ड से विडियो कान्फेसिंग के माध्यम से कहा कि इंदौर ने स्वच्छता अभियान का लक्ष्य बनाकर बहुत ही अच्छा कार्य किया है, इसका परिणाम है कि इंदौर में कही भी चले जावे, वहां कचरा ढुंढने पर नही मिलता है.
इंदौर स्वच्छता में नंबर वन बनेगा बार-बार अपनाः श्री किरकिरे
विडियो कान्फेसिंग के माध्यम से गीतकार स्वानंद किरकिरे ने कहा कि मैं बहुत ही गौरान्वित महसुस करता है कि मैं इंदौर शहर से तालुक रखता हॅू। इंदौर ने वेस्ट मेनेजमेंट का बहुत ही बेहतरीन तरीके से कार्य किया है. इंदौर स्वच्छ सर्वेक्षण में स्वच्छता का पंच जरूर लगाएगा. इस अवसर पर श्री किरकिरे ने गाते हुए कहा कि बाबरा मन देखने चला सपना….. इंदौर स्वच्छता में नंबर वन बनेगा बार-बार अपना…
इसके अलावा डॉ. श्रीमती नंदिता पाठक और सधीन्द्र मोहन शर्मा ने भी संबोधित किया. पदमश्री डॉ. श्रीमती जनक पल्टा मगिलिगन ने कहा कि इंदौर को प्लास्टिक और कचरे से मुक्त होना है. नगर निगम ने जीरो वेस्ट पर भी बहुत अच्छा कार्य किया है, इंदौर स्वच्छ सर्वेक्षण में पांचवी नंबर वन शहर बनेगा. आरआर केट के गोविंद परचानी ने भी संबोधित किया.


