- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
महिलाओं को अकेला देख बनाता था शिकार
एरोड्रम पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है, लूटी हुई 8 सोने की चैन जब्त
इंदौर. एरोड्रम पुलिस ने एेसे शातिर चेन लुटेरे को गिरफ्तार किया है जो अकेली महिलाओं को निशाना बनाता था। पुलिस ने उसके कब्जे से 8 सोने की चेन जब्त की है। उसने कई वारदातों को अंजाम दिया है। आर्थिक तंगी के चलते उसने चेन लूटना शुर कर दिया था।
शहर में पिछले दिनों पैदल जा रही महिलाओं के गले से चेन झपटकर लूटने की घटनायें थाना एरोड्रम, अन्नपूर्णा, तिलक नगर, भंवरकुआ एवं अन्य थानों में हो रही थी। इमें बदमाश अकेली महिलाओं के गले पर झपटा मारकर चैन खीचकर भाग जाता था। पुलिस टीम कार्यवाही के दौरान जानकारी मिली कि आरोपी एक सफेद रंग की एक्टिवा से आता है जिसकी नंबर प्लेट पर टेप चिपकाया गया था. आरोपी के हुलिए के बारे में पता चला कि वह विभिन्न घटनाओं में अलग-अलग प्रकार की कैप का भी इस्तेमाल चेहरा छिपाने के लिये करता था।
पूछताछ के आधार पर मुखबिर ने आरोपी पवन चौहान पिता ओमप्रकाश चौहान उम्र 27 वर्ष निवासी 250 ए विकास नगर छोटा बागड़दा रोड पप्पू यादव का मकान इंदौर पर शंका होना जाहिर की। उपरोक्त सूचना के आधार पर आरोपी की तलाश कर आरोपी से पूंछताछ की गई। पूछताछ के दौरान सफेद एक्टिवा, घटना वक्त पहने गये कपड़े, केप, जुते आदि मिलने पर आरोपी ने जुर्म करना स्वीकार किया।
आरोपी ने विभिन्न दिनांको को 4 चैन अन्नपूर्णा क्षेत्र से, 2 चैन तिलक नगर क्षेत्र से एवं एक चैन थाना भंवरकुआ क्षेत्र से इस प्रकार कुल 10 चैन लूट करना स्वीकार किया है। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से 8 प्रकरणों में लूटी गई चैन जप्त की गई है। आरोपी से इंदौर शहर के अन्य थानों में हुई घटित घटना के संबंध में बारीकी से पूंछतांछ की जा रही है।
रेडिमेट शर्ट सिलाई का करता है काम
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह रेडीमेड शर्ट सिलाई का काम करता है। काम न चलने व शादी (लव-मेरेज) करने से घर से निकाल दिये जाने के कारण आर्थिक तंगी आ जाने के कारण एक बार घटना घटित की। आसानी से चैन मिल जाने के कारण लगातार कुछ समय छोड़कर इस प्रकार की वारदातें करने लगा। आरोपी पवन के द्वारा घटना में अन्य किसी व्यक्ति को जानबुझकर शामिल नहीं करना बताया है ताकि इसकी जानकारी किसी को न मिले। घटना करते समय आरोपी अकेली महिलाओं को एक्टिवा पर घुम फिरकर देखता था तथा पीछे से चैन छिनकर भाग जाता था।
खरीदने वाले भी गिरफ्तार
बाद में आरोपी पवन द्वारा लोकेश उर्फ गोलू पिता महेशचंद्र रायकवार उम्र26 वर्ष निवासी लोकनायक नगर और राहुलपिता हीरालाल नागर उम्र 26 वर्ष निवासी गोविन्द कालोनी थाना बाणगंगा इंदौर को चैन बेची गई थी। जिनसे दो सोने की दो चैन बरामद कर धारा 411 भादवि. में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पवन द्वारा थाना अन्नपूर्णा क्षेत्र की एक घटना में एक वृध्द महिला को लिफ्ट देकर उसके बताये स्थान पर छोडने के बाद उसकी चैन खीचकर भाग गया। आरोपी इन घटनाओं से इस प्रकार एक शातिर चैन लूटने वाला आरोपी बन गया जिसे एरोड्रम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर कुल 8 सोने की चैने किमती 4,50,000/- रूपये का माल बरामद करने में सराहनीय भूमिका निभाई ।
इनका रहा योगदान
उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी एरोड्रम श्री अशोक कुमार पाटीदार , उनि. विजेन्द्र शर्मा, उनि. विवेक यादव, पीएसआई राहुल शर्मा, सउनि. के के मिश्रा , सउनि.लाखन सिंह भदौरिया, प्रआर. प्रमोद सिंह, आर. कृष्णा पटेल, आर. दीनदयाल शर्मा, आर. पवन पाण्डेय, आर. जितेन्द्र सॉखला , आर. अरविन्द सिंह तोमर, आर. धर्मेन्द्र शर्मा, चालक प्रआर. केशर सिंह की भूमिका अत्यन्त सराहनीय रही।


