- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
तुरंत हटाएं घर से यह 10 नकारात्मक सामान, इनकी वजह से आती है दरिद्रता, रुकती है तरक्की।
डॉ श्रद्धा सोनी, वैदिक ज्योतिषाचार्य, रतन विशेषज्ञ

हम सभी जानते हैं कि निर्जीव वस्तु में नकारात्मक ऊर्जा होती है। नकारात्मक ऊर्जा वाली वस्तुएं घर में रखने से मनुष्य को दुर्भाग्य और गरीबी का सामना करना पड़ता है। 10 ऐसी चीजें, जिन्हें भूलकर भी घर में नहीं रखना चाहिए। अगर इन 10 में से एक भी वस्तु आपके घर में मौजूद हो तो उसे तुरंत हटा दें ताकि घर में समृद्धि आ सके।
पुराने या फटे कपड़ों की पोटली बांध कर रख देती है अच्छे भाग्य को।
अक्सर लोगों के घरों में फटे-पुराने कपड़ों की एक पोटली होती है। फटे-पुराने कपड़ों या चादरों से भी घर में नकारात्मक ऊर्जा का निर्माण होता है। इस तरह के कपड़ों को दान कर देना चाहिए या इसका किसी और काम में उपयोग करना चाहिए।
देवी-देवताओं की पुरानी मूर्ति या चित्र देते हैं बुरे शाप
देवी-देवताओं की फटी हुईं और पुरानी तस्वीरें अथवा खंडित हुईं मूर्तियों से भी आर्थिक हानि होती है। अत: उन्हें किसी नदी में प्रवाहित कर देना चाहिए। देवी-देवताओं की तस्वीरों या मूर्तियों को निश्चित संख्या और स्थान पर ही रखना चाहिए। एक ही देवी या देवता की 3-3 मूर्तियां या तस्वीर होने पर वास्तुदोष होता है।
घर की छत कोसती है अगर उस पर बोझ हो
घर की छत पर पड़ी गंदगी से भी पैसों की तंगी को बढ़ सकती है। इससे परिवार की बरकत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। घर की छत पर कबाड़ा या फालतू सामान बिल्कुन न रखें। इससे परिवार के सदस्यों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। साथ ही इससे पितृ दोष भी उत्पन्न होता है।
बेकार रखे पत्थर, नग या नगीना अशुभ फल देते हैं
कई लोग अपने घर में अनावश्यक पत्थर, नग, अंगुठी, ताबीज या अन्य इसी तरह के सामान को घर में कहीं रख देते हैं। बिना इस जानकारी के कि कौन-सा नग फायदा पहुंचा रहा है और कौन-सा नग नुकसान पहुंचा रहा है। इसलिए इस तरह के सामान को घर से बाहर निकाल दें।
टूटी-फूटी वस्तुएं भाग्य को चमकने नहीं देती
किसी भी तरह की टूटी-फूटी या गैर-जरूरी वस्तु को घर में नहीं रखना चाहिए। इससे घर में वास्तु दोष उत्पन्न होता है, जिसके कारण लक्ष्मी का आगमन रुक जाता है। विशेषकर कांच की कोई भी सामग्री घर में टूट-फूट वाली नहीं होनी चाहिए।
तस्वीरें फेंकती है नकारात्मक ऊर्जा
कहते हैं कि ताजमहल का चित्र, डूबती हुई नाव या जहाज, फव्वारे, जंगली जानवरों के चित्र और कांटेदार पौधों के चित्र घर में नहीं लगाना चाहिए। इससे मन पर बुरा प्रभाव पड़ता है और लगातार इन चित्रों को देखते रहने से जीवन में अच्छी घटनाएं घटना बंद हो जाती हैं।
टूटी अलमारी से किस्मत रूठ जाती है
घर या दुकान की कोई भी अलमारी टूटी हुई नहीं होना चाहिए। टूटी अलमारी पैसों के नुकसान का कारण बनती है। इसके अलावा काम न होने पर अलमारी को हमेशा बंद करके रखें। अलमारी को बेवजह खुला रखने पर हर तरह के कामों में रुकावट आती है और धन भी पानी की तरह बह जाता है।
मकड़ी के जाले में फंस जाता है सौभाग्य
घर में बनने वाले मकड़ी के जाले तुरंत हटा दें, इनसे आपके अच्छे दिन बुरे दिनों में बदल सकते हैं। मकड़ी के जाले से घर-दुकान में कई तरह के वास्तु दोष पैदा होते हैं, इसलिए घर-दुकान में इसका होने अशुभ माना जाता है।
टूटा सोफा, कुर्सी और टेबल तरक्की के दुश्मन है
आपके घर में टूटी हुई चेयर या टेबल पड़ी है तो उसे तुरंत घर से हटा दें। ये आपके पैसों और तरक्की को रोक देती है। बैठक का सोफा भी फटा या टूटा हुआ नहीं होना चाहिए। उस पर बिछाई गई चादर भी गंदी या फटी नहीं होना चाहिए।
बंद घड़ी प्रगति को रोक देती है
बंद घड़ियां भी घर से जितनी जल्दी हो सके बिदा कीजिए। यह सीधे किस्मत से कनेक्ट होती है। बंद घड़ी प्रगति को रोक देती है।


