- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भाजपा कार्यालय पर कोर ग्रुप के साथ बैठक कर संगठनात्मक कार्यक्रमों की चर्चा की
11 फरवरी समर्पण दिवस से प्रारंभ होने वाली आजीवन सहयोग निधि का लक्ष्य निर्धारित किया-नगर को 10 करोड़ एवं ग्रामीण जिले को 5 करोड़ का लक्ष्य दिया
इंदौर। भाजपा कार्यालय पर प्रदेश सरकार के गृह मंत्री एवं इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा भाजपा कार्यालय पहुंचे।
कार्यालय पर श्री मिश्रा ने भाजपा कोर गु्रप के सदस्यों जिसमें केबिनेट मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, इंदौर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर, नगर प्रभारी डॉ. तेजबहादूरसिंह चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, विधायक महेन्द्र हार्डिया, रमेश मेंदोला, आकाश विजयवर्गीय, पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा, सुदर्शन गुप्ता, वरिष्ठ नेता मधु वर्मा, निरंजनसिंह चौहान, चिन्टू वर्मा उपस्थित थे।
बैठक में श्री मिश्रा ने संगठनात्मक कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए आगामी 11 फरवरी पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के दिन से शुरू होने वाली आजीवन सहयोग निधि का लक्ष्य भी निर्धारित किया। इस बार भाजपा नगर को नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे की सहमति के साथ 10 करोड़ का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इसी के साथ जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर की सहमति के साथ जिले को 5 करोड़ आजीवन सहयोग निधि एकत्रित करने का लक्ष्य सुनिश्चित किया गया।
आजीवन सहयोग निधि से एकत्रित राशि प्रदेश संगठन को जमा कराई जाती है, इसी राशि के द्वारा भाजपा संगठन के सालभर चलने वाले कार्यक्रमों व आयोजनों के खर्चो का भुगतान किया जाता है। यह अभियान प्रतिवर्ष 11 फरवरी समर्पण दिवस के दिन से प्रारंभ होता है।


