- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
इंदौर जिले में आगामी त्यौहार शांति, सद्भाव के साथ मनाये जायेंगे
कलेक्टर श्री वरवड़े की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक सम्पन्न
इंदौर. इंदौर जिले में आगामी त्यौहार, पर्व एवं अन्य आयोजन शांति, सद्भाव एवं गंगा-जमुनी तहजीब के साथ मिलजुलकर मनाये जायेंगे। त्यौहार मनाने की इंदौर की गौरवशाली परम्परा हर हाल में कायम रखी जायेगी। जिले में मिट्टी की प्रतिमाओं के उपयोग को प्रोत्साहित किया जायेगा। यह निर्णय आज यहां कलेक्टर निशांत वरवड़े की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी शांति समिति की बैठक में लिये गये।
बैठक में डीआईजी श्री हरिनारायणचारी मिश्रा, पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री मोहम्मद युसूफ कुरैशी, पुलिस अधीक्षक द्वय श्री अवधेश कुमार तथा श्री सिद्धार्थ बहुगुणा, अपर कलेक्टर श्रीमती निधि निवेदिता, श्री कैलाश वानखेड़े, एडीएम श्री अजय देव शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं शांति समिति के सदस्य मौजूद थे।
बैठक में आगामी त्यौहारों, पर्वों सहित अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान शांति, कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की गयी।
बैठक में कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े ने कहा कि इंदौर जिले में त्यौहारों को मनाने की अपनी एक अलग गौरवशाली परम्परा है। यहाँ की परम्परा अन्य जिलों के लिये एक मिसाल है। यहां की परम्परा को पूरी तरह कायम रखा जायेगा। इस परम्परा को आगे बढ़ाने के लिये सभी संभव प्रयास किये जायेंगे।
उन्होंने अपील की कि प्रदूषण की रोकथाम के लिये मिट्टी की प्रतिमाओं का ही उपयोग किया जाये। समय के अनुसार सामाजिक बदलाव अत्यन्त जरूरी है।
उन्होंने शांति समिति के सदस्यों से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के अभियान में सहयोग करने तथा अधिक से अधिक मतदान की अपील की। बैठक में बताया गया कि गड़बड़ी करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। जिले में हर हाल में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनायी रखी जायेगी।
बैठक में बताया गया कि आयोजनों के दौरान साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश, आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था, फायर ब्रिगेड आदि के भी पर्याप्त इंतजाम रखे जायेंगे।
डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्रा ने कहा कि शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आयोजनों के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जायेंगे। उन्होंने आयोजन के दौरान की जाने वाली सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी।


