- निखिल द्विवेदी की सफ्रॉन मैजिकवर्क्स को बड़ी कानूनी राहत, बॉम्बे हाई कोर्ट ने IMPPA का अवॉर्ड किया निरस्त
- Pratik Sehajpal on being a part of Scam 2024- The Digital Arrest Story: Worry that my mother might...
- वाणी साहित्य उत्सव का आगाज, पहले दिन युद्ध, स्त्री विमर्श और एआई के दौर में लेखन पर हुआ मंथन
- Symbiosis University of Applied Sciences, Indore, Felicitates Dr. Swati Mujumdar on Her Appointment as Chancellor
- सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी ऑफ एप्लाइड साइंसेज, इंदौर ने डॉ. स्वाति मुजुमदार के कुलाधिपति नियुक्त होने पर किया अभिनंदन
पूर्ण गरिमा के साथ अनुशासित रूप से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
जिला स्तर के कार्यक्रम में कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने किया ध्वजारोहण
इंदौर. कोरोना संक्रमण के चलते इंदौर जिले में स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व सादगीपूर्ण वातावरण में पूर्ण गरिमा के साथ अनुशासित रूप से मनाया गया। जिले का मुख्य कार्यक्रम कलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुआ। यहाँ कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर सामूहिक राष्ट्रगान हुआ।
इसके पश्चात कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भोपाल से प्रसारित हुये मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का लाईव टेलीकास्ट देखा गया। इस अवसर पर सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुये अधिकारियों-कर्मचारियों ने यह संदेश देखा एवं सुना।
कार्यक्रम में कोरोना से बचाव के संबंध में जनजागरण के लिये आज से शुरू हुए “सहयोग से सुरक्षा अभियान” के तहत शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर नशा मुक्त भारत अभियान के संबंध में सामाजिक न्याय विभाग द्वारा तैयार पोष्टर का विमोचन किया गया।
संभागायुक्त डॉ. पवन शर्मा द्वारा ध्वजारोहण
संभागायुक्त कार्यालय में संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर अधिकारी-कर्मचारियों ने राष्ट्रीय गान गाया। इसके साथ ही अन्य शासकीय कार्यालयों में भी ध्वजारोहण किया गया।
हाईकोर्ट में ध्वजारोहण
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ परिसर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज प्रशासनिक न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री सतीशचंद्र शर्मा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर हाईकोर्ट के न्यायाधीशगण और पंजीयन अधिकारीगण मौजूद थे।


