- Bhumi Satish Pednekkar: Successfully Balancing Commercial Entertainers & Content-Driven Cinema
- केयर सीएचएल हॉस्पिटल इंदौर में 49 वर्षीय महिला के इन्सीजनल हर्निया का लैप्रोस्कोपिक सर्जरी से हुआ उपचार
- Producer Ashwin Varde hits back at Paresh Rawal calling him ‘unprofessional’, says Rawal tried to steal OMG 2 from Akshay Kumar
- ओएमजी-2 के निर्माता अश्विन वर्दे ने फिल्म को लेकर सामने आए विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और परेश रावल के हालिया पॉडकास्ट में लगाए गए आरोपों को पूरी तरह गलत, निराधार और चौंकाने वाला बताया है।
- From Everyday Moments to Real Emotions: Why Bhumi Satish Pednekkar Is So Relatable
स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियाँ पूर्ण, किया पूर्वाभ्यास
इंदौर। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह महेश गार्ड लाईन स्थित आरएपीटीसी ग्राउण्ड पर पूर्ण गरिमा के साथ आयोजित किया जायेगा। समारोह की तैयारियाँ लगभग पूर्ण हो गई हैं।
कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने आज समारोह स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर डीआईजी श्री मनीष कपूरिया, अपर कलेक्टर श्री पवन जैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
इस अवसर पर समारोह की तैयारियों का पूर्वाभ्यास किया गया। पूर्वाभ्यास के दौरान पूर्ण गणवेश में विभिन्न प्लाटूनों ने परेड की। इस अवसर पर बताया गया कि मुख्य समारोह में आठ दल परेड में हिस्सा ले रहे हैं। इसमें ट्रॉफिक, बीएसएफ, आरएपीटीसी, फर्स्ट बटालियन, 15वीं बटालियन, होम गार्ड तथा जिला पुलिस बल के महिला और पुरूष बल के प्लाटून रहेंगे।
परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक श्री जयसिंह तोमर करेंगे। उनका अनुकरण टूआईसी श्री चन्द्रेश मरावी करेंगे। समारोह में फर्स्ट बटालियन का बैंड भी रहेगा। समारोह में वर्ष भर के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया जायेगा।
15 अगस्त के मुख्य समारोह में इंदौर जिले के प्रभारी तथा प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ध्वजारोहण करेंगे।


