- Bhumi Satish Pednekkar: Successfully Balancing Commercial Entertainers & Content-Driven Cinema
- केयर सीएचएल हॉस्पिटल इंदौर में 49 वर्षीय महिला के इन्सीजनल हर्निया का लैप्रोस्कोपिक सर्जरी से हुआ उपचार
- Producer Ashwin Varde hits back at Paresh Rawal calling him ‘unprofessional’, says Rawal tried to steal OMG 2 from Akshay Kumar
- ओएमजी-2 के निर्माता अश्विन वर्दे ने फिल्म को लेकर सामने आए विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और परेश रावल के हालिया पॉडकास्ट में लगाए गए आरोपों को पूरी तरह गलत, निराधार और चौंकाने वाला बताया है।
- From Everyday Moments to Real Emotions: Why Bhumi Satish Pednekkar Is So Relatable
सफाई मित्रों के सहयोग से इंदौर स्वच्छता में नंबर वन बनाः निगमायुक्त
राज्य सफाई कर्मचारी मोर्चा का प्रतिनिधि मंडल आयुक्त से मिला
इंदौर. राज्य सफाई कर्मचारी मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने आयुक्त से भेंट की. उन्होंने सफाई कर्मचारियो के स्थाईकरण, नियमितिकरण, विनियमितिकरण, पदोन्नति, क्रमोन्नति, वेतन वृद्धि के साथ ही अन्य विषयों पर चर्चा की.
शनिवार को आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल ने राज्य सफाई कर्मचारी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रताप करोसिया के साथ मोर्च के प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारिये के साथ सीटी बस आफिस में सफाई कर्मचारियो के स्थाईकरण, विनियमितिकरण, नियमितिकरण, पदोन्नति, क्रमोन्नति, वेतन वृद्धि, बस्ती विकास, रिक्त पदो की पूर्ति, आवास समस्या, रोजगार-व्यवसाय समस्या के साथ ही कर्मचारियो की समस्याओ के निदान हेतु मांग पत्र सौपते हुए, विभिन्न विषयो पर चर्चा की. इस अवसर पर अपर आयुक्त वीरभद्र शर्मा, देवेन्द्र सिंह, उपायुक्त अरूण शर्मा, सहायक आयुक्त आरती खेडेकर, युनियन व पंचायत के प्रतिनिधिगण चैधरी लीलाधर करोसिया, चौधरी शंकर चिंतामन, मदन बोस, महेश तोमर, लेखराज नरवाले, हरिश नागर व अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे.
कर्मचारी युनियन के प्रताप करोसिया ने मांगों के निराकरण करने का आयुक्त से अनुरोध किया. इस पर आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल ने कहा कि आज इंदौर शहर एक बार नही अपितु चार बार स्वच्छता में देश में नंबर वन स्वच्छ शहर बना है, इसका श्रेय इंदौर के ईमानदार व लगनतापुर्वक काम करने वाले सफाई मित्रों को जाता है. उनके सहयोग से इंदौर स्वच्छता में नंबर वन शहर बना है और आगे भी नंबर वन शहर बनेगा.
आयुक्त सुश्री पाल ने कहा कि सफाई कर्मचारी युनियन द्वारा सफाई मित्रों से संबंधित जो मांग रखी गई है, उस पर सौहार्दपूर्ण पदाधिकारियो से चर्चा की गई है. ऐसी मांगे जिनका त्वरित निराकरण किया जा सकता है इस हेतु संबंधित अधिकारियो को नियमानुसार निराकरण करने के निर्देश दिये गये. साथ ही सफाई मित्रो की अन्य मांगो को आगामी 1 माह में नियमानुसार विचार-विमर्श कर निराकरा करने पर भी पदाधिकारियों से चर्चा की गई.


