- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
लंबे इंतजार और संघर्ष के बाद बनेगी अधूरी पड़ी सड़क
महाराजा छत्रसाल चौराहे से महालक्ष्मी नगर मेन रोड के निर्माण कार्य का भूमि पूजन
इंदौर. जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने आज महाराजा छत्रसाल चौराहे से महालक्ष्मी नगर मेन रोड के प्रस्तावित निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया. इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी, विधायक महेंद्र हार्डिया एवं इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा उपस्थित थे.
उल्लेखनीय है कि उक्त मार्ग बनाने हेतु मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा की गई थी. इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक श्रोत्रिय ने बताया कि 1.3 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर लगभग 6.7 करोड रुपए का व्यय अनुमानित है. इस मार्ग के बन जाने से महालक्ष्मी नगर के विभिन्न सेक्टर ,साईं कृपा, पुष्प विहार, तुलसी नगर सहित अन्य कॉलोनियों को सर्वाधिक लाभ होगा. इस मार्ग के बन जाने से छत्रसाल चौराहे पर बायपास तक का सीधा मार्ग उपलब्ध हो सकेगा. कार्यक्रम मे विभिन्न रहवासी संघ,व्यापारी संगठन एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों सहित प्राधिकरण के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे.
गौरतलब है कि यह सड़क करीब 16 साल से अधूरी पड़ी है. इसके एक हिस्से का निर्माण करने के बाद इसे अधूरा छोड़ दिया गया था. सड़क निर्माण के लिए क्षेत्र के रहवासियों ने लंबा संघर्ष किया है, तब जाकर इसके निर्माण की राह निकल पाई. कुछ समय पहले ही आइडीए ने इस सड़क को अपने बजट में शामिल कर इसके लिए टेंडर जारी किए. सड़क का निर्माण गैर योजना मद में किया जाएगा.


