- When Childhood Dreams Meet the Global Stage: Manushi Chhillar’s Commonwealth Games Story
- In the summer of '99, two teams carried the hopes of a nation: sourav ganguly and anil kumble salute the golden arrows
- Home is where every unfinished story finds its ending , Main Vaapas Aaunga arrives on Netflix on August 7
- 05 reasons Tumbadchi Manjula should be on your weekend watchlist
- वाईआरएफ की पहली हॉरर फिल्म के लीड बने वरुण धवन
प्रत्येक माह प्रगति की जानकारी देने के अधिकारियों को दिये निर्देश
सांवेर विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन की मंत्री श्री सिलावट ने की समीक्षा
इंदौर. जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने आज सांवेर विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के उन्नयन के संबंध में समीक्षा बैठक ली। बैठक में निर्माणाधीन अस्पताल भवनों का कार्य समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। मंत्री श्री सिलावट ने अपर कलेक्टर श्री अभय बेड़ेकर को निर्देश दिए कि वे प्रत्येक माह के अंत में सभी कार्यों की समीक्षा करें और प्रगति से अवगत कराएँ।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री अभय बेड़ेकर, तहसीलदार सांवेर श्री तपीश पांडे, डॉ. सुमित शुक्ला, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एस. सैत्या, श्री दिलीप चौधरी सहित सांवेर विधानसभा क्षेत्र के सभी मेडिकल ऑफ़िसर एवं निर्माण एजेंसियों के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में मंत्री श्री सिलावट ने सभी स्वीकृत कार्यों की जानकारी ली। जहाँ कहीं भवन निर्माण में ज़मीन की दिक़्क़त आ रही है वहाँ निर्देश दिए कि तहसीलदारों के समन्वय से कार्यवाही शीघ्र पूर्ण की जाए। जहाँ कहीं भी शासकीय ज़मीन पर अतिक्रमण है, वहाँ अतिक्रमण हटाया जाए और निर्माण कार्य के लिए भूमि उपलब्ध कराई जाए।
मंत्री श्री सिलावट ने बैठक में निर्देश दिए कि सांवेर और क्षिप्रा में प्रदान की गई एंबुलेंस का उपयोग सुनिश्चित किया जाए। रोगी कल्याण समिति की बैठक कर रेट तय कर किए जाएं, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीज़ों और उनके परिजनों को इसका फ़ायदा मिल सके। मंत्री श्री सिलावट ने सांवेर के शासकीय अस्पताल में ऑक्सीज़न प्लांट की स्थापना के भी निर्देश दिए।
नौ उप स्वास्थ्य केन्द्रों का निर्माण हुआ पूरा
बैठक में सांवेर में निर्माणाधीन अस्पताल भवन की प्रगति की भी समीक्षा की गई। यह अस्पताल भवन लगभग पाँच करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इसके बनने से सांवेर क्षेत्र को एक बड़ी सौग़ात मिलेगी। बैठक में बताया गया कि ढाबली, खजूरिया, गोरान, मकोड़िया, धरमपुरी, शाहना, तराना, अजनोद और चित्तौड़ा में स्वीकृत उप स्वास्थ्य केंद्र के भवनों का निर्माण पूरा हो गया है और इनका शीघ्र लोकार्पण किया जाएगा। इनमें से प्रत्येक की लागत 24 लाख 24 हज़ार रुपये हैं। मंत्री श्री सिलावट ने बताया कि इनके अतिरिक्त ज़िंदाखेड़ा, कदवाली बुजुर्ग, खुड़ेल, गारी पिपलिया और बुरानाखेड़ी में भी उप स्वास्थ्य केंद्रों के नए भवन स्वीकृत हो गए हैं। इनमें से प्रत्येक की लागत 30 लाख 24 हज़ार रुपये है। इनके निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन किया जाएगा।


