- MIT-WPU के शोधकर्ताओं ने सोलर थर्मल बैटरी विकसित की; सूर्यास्त के बाद भी गर्म पानी रहेगा उपलब्ध
- सुरक्षित रहें: रोज़मर्रा के लेन-देन में अपनाएं सुरक्षित भुगतान आदतें
- मध्यप्रदेश में धूमधाम से मनाई गई छत्रपति शाहूजी महाराज की 152वीं जयंती, सामाजिक न्याय और संगठन विस्तार का लिया संकल्प
- Welcome To The Jungle Emerges as the Biggest Stress Buster of 2026, Wins Hearts as a Complete Family Entertainer
- सोनल चौहान ने मिर्जापुर: द मूवी की दुनिया में रखे कदम; उनका दिलचस्प नया लुक देख फैंस हुए एक्साइटेड
इंदौर के एमवाय अस्पताल में वयस्क मरीजों के लिये बोनमेरो ट्रांसप्लांट के इलाज की सुविधा पुनः हुई शुरू
प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉ. राहुल भार्गव इलाज में देंगे अपनी सतत सेवाएं, डॉ. भार्गव ने एमवायएच में जरूरतमंद मरीज का सफलतापूर्वक इलाज भी किया
इंदौर. संभागायुक्त डॉ. पवन शर्मा की पहल पर इंदौर के महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के अंतर्गत संचालित एमवाय चिकित्सालय में वयस्क मरीजों के लिये बोनमेरो ट्रांस प्लांट की सुविधा पुन: प्रारंभ हो गई है। इंदौर के लिये यह गौरव की बात है कि दिल्ली के प्रसिद्ध गुड़गांव फोर्टिस चिकित्सालय के रक्तजनित रोगों के विशेषज्ञ डॉ. राहुल भार्गव अपनी सेवाएं एमवाय अस्पताल और कैंसर चिकित्सालय सतत रूप से देंगे। डॉ. भार्गव ने कैंसर अस्पताल की टीम के साथ एक मरीज का सफलतापूर्वक इलाज भी किया है।
बोनमेरो प्रत्यारोपण के इलाज की प्रक्रिया को इंदौर के शासकीय मेडिकल कॉलेज में पुन: शुरू करने एवं कार्य में पूर्ण सहयोग देने के लिए डॉ. राहुल भार्गव ने कमिश्नर डॉ. पवन कुमार शर्मा और डीन मेडिकल कॉलेज का आभार व्यक्त किया।
प्रदेश का यह पहला मेडिकल कॉलेज है जहां उक्त इलाज की सुविधा उपलब्ध की गई है। डॉ. राहुल भार्गव ने मरीज शेख इमरान के बारे में जानकारी देते हुये बताया कि उक्त मरीज अप्लास्टिक एनीमिया की बीमारी से ग्रसित था। इसे हर कुछ दिनों में रक्त की जरूरत पड़ती थी। इसके प्लेटलेट की संख्या अत्यधिक कम हो जाती थी। इस मरीज का एमवाय चिकित्सालय में कैंसर चिकित्सालय के कैंसर विशेषज्ञों की टीम डॉ. रमेश आर्य डॉ. प्रीति जैन, डॉ. सुधीर कटारिया के साथ सफलतापूर्वक किया गया।
मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजय दीक्षित ने उक्त कार्य को और अधिक क्षमता से करने और मेडिकल कॉलेज में उक्त सुविधा की जानकारी अधिक से अधिक लोगों में पहुंचाने हेतु एवं इसका लाभ अधिक से अधिक मरीजों को मिल सके इस हेतु अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कैंसर चिकित्सालय इंदौर में रक्तजनित कैंसर एवं अन्य बीमारी जिन का इलाज बोनमेरो प्रत्यारोपण द्वारा किया जा सकता है हेतु नियमित ओपीडी चालू करने की सहमति प्रदान की। उक्त ओपीडी में डॉ. भार्गव माह में एक बार एवं उनके सहयोगी माह में दो बार स्वयं उपस्थित होकर अपनी सेवाएं देंगे। कैंसर चिकित्सालय इंदौर में उक्त ओपीडी का संचालन डॉ. सुधीर कटारिया करेंगे और डॉ. भार्गव एवं उनकी टीम डॉ. कटारिया के माध्यम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा अपनी सेवा प्रदान करेंगे।


