- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
इंदौर नगर निगम स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में भी शामिल होगा
संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने प्रारंभिक तैयारियों की समीक्षा की
इंदौर। इंदौर नगर निगम स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में भी शामिल होगा। इसके लिये प्रारंभिक तैयारियां शुरू हो गयी है। संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने आज एआईसीटीएसएल के सभाकक्ष में संपन्न हुई बैठक में इन तैयारियों की समीक्षा की। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल तथा अपर आयुक्त श्री संदीप सोनी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में डॉ. शर्मा ने निर्देश दिये कि स्वच्छता सर्वेक्षण के लिये अभी से पुख्ता तैयारियां शुरू कर दी जाये। मापदण्डों के अनुसार पूरी तैयारी रखे। बेहतर प्लान तैयार कर उसे अमली रूप भी दिया जाये। उन्होंने नगर निगम के डोर टू डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था, जल संरचनाओं की स्थिति, कचरा प्रबंधन, रि यूज्ड वॉटर के उपयोग आदि के संबंध में चर्चा की।
उन्होंने निर्देश दिये कि अमानक पॉलीथिन के विक्रय और उपयोग के प्रतिबंधो का सख्ती से पालन कराया जाये। रि यूज्ड वॉटर की पहचान के लिये पृथक से व्यवस्था की जाये। यह प्रयास किया जाये कि कोई भी जल संरचना में कचरा और अन्य गंदगी नहीं रहे।


