- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
इंदौर ने 70 करोड़ की ड्रग्स पकड़ी, 5 आरोपी गिरफ्तार, 13 लाख रुपए बरामद
मप्र और तेलंगाना के रहने वाले हैं आरोपी
इंदौर. क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को ड्रग्स मामले बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया. क्राइम ब्रांच ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 70 करोड़ रुपए की 70 किलो एमडीएमए ड्रग्स बरामद की. इनके पास से 13 लाख रुपए नकद भी बरामद हुए हैं. आरोपी तेलंगाना और मप्र के रहने वाले हैं. आरोपी ड्रग्स की खेप देने और टोकन मनी लेने के लिए एकत्रित हुए थे. आरोपियों की माने तो वे ट्रेन, प्लेन, बस, ट्रक ट्रांसपोर्ट और निजी कार हर प्रकार से ड्रग्स लाते थे. पुलिस के अनुसार ड्रग्स को लेकर यह देश की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है.
एडीजी योगेश देशमुख और आईजी हरिनारायणचारी मिश्र ने बाताय कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के कई सदस्यों को पकड़ा है. उनपूछताछ में कई अहम जानकारियों मिली थीं. इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि हैदराबाद के कुछ तस्कर इंदौर और देवास के रहने वाले स्थानीय एजेंट्स और ड्रग्स पैडलरों के जरिए बड़ी मात्रा में मप्र में एमडीएमए की तस्करी करने वाले हैं.
मुखबिर ने बताया था कि नायता मुण्डला सनावदिया के पास की सड़क किनारे पहाड़ी के पास नशे के कुछ सौदागर एकत्रित हुए हैं, जिस पर एक टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर 5 संदिग्धों को पकड़ने का प्रयास किया तो ये भागने लगे. इस पर टीम ने पुलिस के साथ मिलकर घेराबंदी की और 5 लोगों को हिरासत में लिया. पकड़ में आए आरोपियों ने अपना नाम दिनेश पिता नारायण लाल अग्रवाल निवासी बालाजी हाइट महालक्ष्मी नगर, अक्षय उर्फ चीकू पिता दिनेश अग्रवाल निवासी होराइजन सिटी, चिमन पिता मदन लाल निवासी मंदसौर, वेदप्रकाश व्यास पिता स्व. बिहारी लाल निवासी तिरूमलगिरी हैदराबाद और मांगी बैंकटेश पिता मांगी मारा निवासी प्रकाशम पंतुलू उषामुल्लापुड़ी जेटीमेडला हैदराबाद बताया.
पुलिस ने पकड़ में आए तस्करों सहित वाहन की तलाशी ली तो इनके पास से 70 किलो एमडीएमए ड्रग्स मिली. इसकी बाजार में कीमत करीब 70 करोड़ रुपए आंकी गई है. इसके अलावा इनके पास से 13 लाख 3650 नकद बरामद हुए. इसके अलावा 2 चार पहिया वाहन, 8 मोबाइल भी कब्जे में लिए.
हैदराबाद से लेकर आते थे भारी मात्रा में ड्रग्स
जिन जिन आरोपियों को इंदौर क्राइम राज ने पकड़ा है. वह हैदराबाद से इस ड्रग्स को लेकर आते थे फिर उसे प्रदेश के अलग-अलग जगह पर ठिकाने लगा देते थे. पकड़े गए आरोपियों से पुलिस काफी बारीकी से जांच पड़ताल में जुटी हुई है. पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही इस मामले में कुछ और बड़े खुलासे हो सकते हैं.
फार्मा कम्पनी की आड़ में करते थे कारोबार
तेलंगाना के हैदराबाद के रहने वाले जिन आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है, उनमें से एक व्यक्ति फार्मा कंपनी से जुड़ा हुआ था. उसे इंदौर सहित आसपास के ठिकानों का अच्छे से जानकारी थी. उसी के माध्यम से तेलंगाना के हैदराबाद में रहने वाले तीनों आरोपी इंदौर के कारोबारियों से मिले और उसके बाद उन्होंने बड़े स्तर पर ड्रेस को ठिकाने लगाने की काम शुरू कर दिया. फ़िलहाल पांचों ही आरोपियों से पुलिस काफी बारीकी से जांच पड़ताल में जुटी हुई है. आने वाले समय में इस पूरे मामले में कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है.


