- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
इंदौर जरूर लगाएगा स्वच्छता का पंचः संभागायुक्त
मेघदूत उपवन पर आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता में योगदान देने वालों का सम्मान
इंदौर. रविवार को मेघदूत उपवन में आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता में सहयोग देने वाले रहवासियों और स्वच्छता रेंजर्स को सम्मानित किया गया. इस दौरान मनोरंजक कार्यक्रम के साथ अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए गए.
उल्लेखनीय है कि स्वच्छता अभियान के तहत शहर में सफाई अभियान चलाया जा रहा है. इसके साथ ही स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में इंदौर शहर स्वच्छता का पंच लगाए, इसके लिये शहर के नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उददेश्य से लगातार विभिन्न आयोजन किये जा रहे है.
इसी क्रम में रविवार को स्वच्छता रेंजर्स द्वारा कौन लगाएगा स्वच्छता का पंच तथा स्वच्छ सर्वेक्षण के 7 प्रश्न उत्तर पर आधारित समारोह में संभागायुक्त व निगम प्रशासक डॉ. पवन कुमार शर्मा, कलेक्टर मनीष सिंह, आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल की उपस्थिति में स्वच्छता रेंजर्स व स्वच्छता में योगदान देने वाले रहवासियो का सम्मान किया.
संभागायुक्त व निगम प्रशासक डॉ. शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि मुझे प्रोग्राम की जानकारी मिली कि सुबह इतनी जल्दी प्रोग्राम है मैं यहां आया और मैंने यह देखा कि इतनी सुबह सुबह भी शहर के जागरूक नागरिक इतनी एनर्जी के साथ इस कार्यक्रम में पार्टिसिपेट कर रहे हैं. इसको देखकर लगता है कि इंदौर स्वच्छता में जरूर स्वच्छता का पंच लगा कर पांचवीं बार इंदौर को देश में स्वच्छ शहर का दर्जा दिलाएगा.
प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के तहत नागरिको में स्वच्छता के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ ही स्वच्छता रेंजर्स का परफामेंस व स्वच्छता रेंजर्स द्वारा कौन लगाएगा स्वच्छता का पंच स्वच्छ सर्वेक्षण के 7 प्रश्नों का उत्तर, स्वच्छता रेंजर्स द्वारा 6 बिन गेम्स, 3 आर प्रदर्शनी एवं रंगोली, स्वच्छता बैंड ऑन व्हील द्वारा फ्लुट परफामेंस भी दिया गया. संभागायुक्त व निगम प्रशासक डॉ. श्री पवन कुमार शर्मा, कलेक्टर श्री मनीष सिंह, आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल द्वारा 3 आर पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ एवं अवलोकन किया गया एवं स्वच्छता पर आधारित 3डी रंगोली का अवलोकन कर मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया।
इनको किया सम्मानित
आयुक्त सुश्री पाल ने बताया कि स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छता में योगदान देने वाले राज गोस्वामी, मनीष महेन्द्र, प्रमोद श्रीवास्तव, हिमांशु तारे, मेघदूत एरोबिक्स क्लब के महेश रसाल एवं जितेन्द्र मेश्राम, मॉर्डन ग्रुप ऑफ इंस्टीटयुशन के डॉ. पुनीत द्विवेदी का स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर अतिथियों द्वारा सम्मानित भी किया गया.


