- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
बरदरी, भौरासला सहित अन्य क्षेत्रों के उद्योगों को मिलेगी बिजली समस्याओं से राहत
एसोसिएशन आॅफ इंडस्ट्रीज मध्यप्रदेश के अध्यक्ष श्री प्रमोद डफरिया एवं मानद सचिव श्री सुनील व्यास ने बताया कि आज मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी के कार्यपालक निदेशक श्री संजय मोहासे ने एसोसिएशन कार्यालय में आकर उद्योगपतियों से रूबरू होकर एक एक क्षेत्र की समस्या सुनी तथा उनके निराकरण के संबंध में चर्चा की।
बैठक में उपस्थित बरदरी, भौरासला, पोलोग्राउंड, पालदा के उच्चदाब व निम्नदाब उद्योगों ने असमय पावर कट किये जाने व ट्रीपिग की समस्या को दूर करने का अनुरोध किया।
उद्योगपतियों से चर्चा में श्री मोहासे ने बताया कि बरदरी भोरासला की समस्याओं के समाधान हेतु 20 किलोमीटर की लाईन, कन्डक्टर आदि बदले जा रहे है, धरमपुरी झोन में 3 नये वाहनों की सुविधा आरंंभ की गई है, 52 वायरलेस सेट के साथ 16 नये कर्मचारियों की नियुक्ती की गई है इसके साथ ही अरविंदो अस्पताल के सामने एक वितरण केन्द्र चालू कर 2 अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है।
इससे बरदरी, भौरासला, जाख्या, भाग्या आदि क्षेत्रो में हो रही पावर की समस्या का समाधान होगा। आपने आगे बताया कि जैतपुरा की लाइन की लेन्थ कम होने से 90 प्रतिशत समस्या का समाधान हो जायेगा, हमारा प्रयास है कि डेड माह की अवधि में लाइन, कन्डक्टर आदि बदल दिये जावेगे।
श्री प्रमोद डफरिया ने कहा कि हमारे उद्योगपतियों का आग्रह है कि रखरखाव कार्य अवकाश के दिन हो इस आपने सहमति देते हुए कहा कि रखरखाव का कार्य अब रविवार को होगा तथा 24 घंटे पूर्व उद्योगों को मेंटेंनेस के लिए पावर आॅफ की सूचना दी जायेगी।
पालदा औद्योगिक क्षेत्र की पावर, लाइन, ट्रान्सफार्मर खंबे आदि से जुडी समस्या श्री प्रमोद जैन एवं श्री हरीश नागर ने बताई जिसके लिए श्री मोहासे ने एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री प्रमोद डफरिया व पदाधिकारियों के साथ क्षेत्रीय सर्वे कार्य करने की सहमति दी।
बैठक में पोलोग्राउंड से इप्ला लेबोंरेटरीज, डी टी इन्डस्ट्रीज से आये प्रतिनिधियों ने तार टूटने की समस्या का समाधान करने का अनुरोध किया। भौरासला से मेहता स्टील के श्री दर्शन मेहता ने ट्रिपिंग की समस्या बताई, रोलिग मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री सतीश मित्तल ने पावर कट की परेशानी, सेक्टर एफ से श्री प्रकाश जैन ने सडक के मध्य से पोल हटाने व डीपीया व्यवस्थित करने, बरदरी से श्री प्रविण लुंकड ने पावर कट की समस्या हल करने सहित पालदा उद्योग से हरीश नागर एवं प्रमोद जैन द्वारा ट्रान्सफार्मर व सिमेंट के खंबे बदलने का आग्रह किया तथा श्री संजय मोहसे को क्षेत्र की ऐसी ही कई अन्य समस्याएं बताई गई।
अध्यक्ष श्री प्रमोद डफरिया ने कहा कि ईज आॅफ डुईग बिजनेस के तहत नये कनेक्शनों में कम से कम कागजी कार्यवाही हो। श्री राजकुमार मोैर्या ने 2 पार्ट टेरिफ की सुविधा देने व लोड कम अथवा ज्यादा करने मंे उद्योगों पर आ रहे आर्थिक भार को कम करने को कहा। श्री योगेश मेहता ने रिवाईवल स्कीम पुनः आरंभ कर उद्योगांे को सुविधा प्रदान करने को कहा।
वितरण कंपनी के अधीक्षण यंत्री ‘ाहर वृत्त श्री कामेश श्रीवास्तव एवं श्री ध्रुव ‘ार्मा ओएंडएम गा्रमीण ने बताया कि समस्त कार्यवाही दीन दयाल उपाध्याय योजनान्तर्गत 8.25 करोड रू से हो रही है जिसमें बरदरी सबस्टेशन अगस्त के प्रथम सप्ताह तक कार्य करने लगेगा इससे समस्या कम से कम होगी।
बैठक में अध्यक्ष श्री प्रमोद डफरिया ने अतिथियों का स्वागत किया तथा आभार उपाध्यक्ष श्री योगेश मेहता ने माना।


