- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
अधिकारियों को दिए नाले में मिलने वाले आउटफॉल का सर्वे करने के निर्देश
आयुक्त द्वारा नाल टेपिंग की समीक्षा बैठक
इंदौर. आयुक्त प्रतिभा पाल ने शहर में नाला टेपिंग के किये गये कार्यो के संबंध में सिटी बस आफिस में समीक्षा बैठक ली. बैठक में अपर आयुक्त संदीप सोनी, अधीक्षण यंत्री डीआर लोधी, महेश शर्मा, सहायक यंत्री सुनिल गुप्ता, समस्त झोनल अधिकारी, उपयंत्री व अन्य उपस्थित थे.
आयुक्त प्रतिभा पाल ने समस्त झोनल अधिकारियो से झोनवार नाला टेपिंग के तहत किये गये कार्यो तथा वर्तमान कि स्थिति के संबंध में बैठक ली गई. आयुक्त ने झोनवार नाला टेपिंग कार्य की समीक्षा के दौरान समस्त झोनल अधिकारियो से उनके झोन क्षेत्र में वर्तमान में नाला टेपिंग की स्थिति के साथ ही पाईप लाईन व चेम्बर में लीकेज संबंधित जानकारी ली. पाईप लाईन व चेम्बर लीकेज हेतु रिपेयरिंग कार्य करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. इसके साथ ही नाले में मिलने वाले आउटफॉल का सर्वे करने के समस्त झोनल अधिकारी व क्षेत्रीय उपयंत्रियों को करने के निर्देश दिये गये.
इसके अलावा आयुक्त ने नाला टेपिंग समीक्षा के दौरान प्रमुख सड़कों से सी एंड डी अपशिष्ट संग्रह, सभी निर्माण क्षेत्रों (भवन) को पार्टिकुलेट मैटर के फैलाव से बचने के लिए कवर करना, नाला टैपिंग (आउटफॉल्स की पहचान), जल निकाय और एसडब्ल्यूडी ओ एंड एम, जल निकायों के साथ अतिक्रमण अभियान, सार्वजनिक शौचालय व मुत्रालय सीटी और पीटी के रखरखाव, यूरिनल अपग्रेड (येलो स्पॉट), सोक पिट (439) नाम/ संख्या/ स्थान के साथ सेप्टिक टैंक का निर्माण, सीवर सफाई की निगरानी आदि के संबंध में समस्त झोनल अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए.


