- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
बिजली आपूर्ति हर हाल में बनाए रखने के निर्देश
मप्रपक्षेविविकं के प्रबंध निदेशक श्री अमित तोमर की मिटिंग
इंदौर. संकटकाल चल रहा है, बिजली जरूरी सेवा है, हमें हर हाल में आपूर्ति बनाए रखना है। मौसमी कारणों से यदि आपूर्ति प्रभावित होती है, तो भी हर संभव प्रयास कर कम समय में बिजली प्रवाह चालू करना है। तीन-चार माह बाद रबी सीजन आ जाएगा, इसकी तैयारी अभी से करना है। बिजली कंपनी के लिए रबी सीजन अत्यंत महत्वपूर्ण है। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक श्री अमित तोमर ने ये निर्देश दिए। वे बुधवार को पोलोग्राउंड में चुनिंदा विभाग प्रमुखों की मिटिंग में संबोधित कर रहे थे।
श्री तोमर ने कहा कि अब तक सभी 15 जिलों के कर्मचारियों, अधिकारियों ने कोरोना संकटकाल में अच्छा कार्य किया है, आगे भी हमें बिजली सेवा को संतोषजनक स्थिति में चलायमान रखना है। यह शासन, हमारे लिए एवं उपभोक्ता हितैषी होने की दिशा में अच्छा प्रयास रहेगा। उन्होंने कहा कि सतत आपूर्ति, रबी सीजन, मैंटेनेंस एवं लाइन लास घटाने की दिशा में बिजली कंपनी के लिए विभिन्न सामग्री (मटेरियल) की जरूरत होती है। समय पर कंपनी कार्यों के लिए मटेरियल मिले, इसकी आवश्यकता पूर्ति, गुणवत्ता एवं नियम पालन के लिए मटेरियल मैनेजमेंट कमेटी बनेगी।
निकाले गए अच्छी मीटर पुनः उपयोगी
प्रबंध निदेशक श्री तोमर ने उज्जैन के मुख्य अभियंता श्री पुनीत दुबे एवं इंदौर के कार्यपालक निदेशक श्री संजय मोहासे को निर्देश दिए कि स्मार्ट मीटर लगाने पर जो परंपरागत चालू मीटर निकाले जा रहे है। इनका लेब में परीक्षण के बाद पुनः उपयोग किया जाए। कंपनी क्षेत्र में उज्जैन, रतलाम, देवास, खऱगोन, महू में कुल तीन लाख से ज्यादा परंपरागत मीटर निकल रहे है।
कार्मिकों की मदद के लिए हर संभव प्रयास
मुख्य महाप्रबंधक श्री संतोष टैगोर ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल में कार्मियों की मदद के लिए कंपनी ने हर संभव प्रयास किए है। इसमें अस्पताल की उपलब्धता, इंजेक्शन, उपचार के लिए एडवांस, शासन के निर्देश के पालन में महंगे इंजेक्शन की राशि मंजूर करने आदि शामिल है। इस अवसर पर निदेशक श्री मनोज झंवर, मुख्य अभियंता श्री एसएल करवाड़िया, श्री एसआर बमनके, श्री आरके नेगी, श्री नरेंद्र बिवालकर, श्री एनसी गुप्ता आदि ने भी विचार रखे।
संकटकाल में ऊर्जस एप उपयोगी
मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के निदेशक श्री मनोज झंवर एवं अधीक्षण यंत्री सूचना प्रौद्योगिकी श्री सुनील पाटौदी ने कहा कि कोरोना संकट काल में कंपनी का ऊर्जस एप उपयोगी साबित हो रहा है। इससे आईवीआरएस नंबर डाल कर बिल निकाला जा सकता है। बिल कैशलेस तरीके से भरा जा सकता है, हर घरेलू बिल पर 5 से 20 रूपए की छूट मिलती है। साथ ही बिजली जाने की शिकायत दर्ज की जा सकती है, जिसका निराकरण अत्यंत समय में मानिटरिंग के साथ होता है।


