- स्मार्ट सिटी प्लानिंग में जंगलों, कृषि भूमि और आर्द्रभूमि (वेटलैंड्स) को बचाना अनिवार्य: प्रसिद्ध वास्तुकार हफीज कॉन्ट्रैक्टर
- Ganesh Utsav 2026: Take Nath Inspiration from Shraddha Kapoor, Urmila Matondkar, Ankita Lokhande, Madhurima Tuli and Shriya Pilgaonkar
- Disha Patani, Sara Ali Khan to Alia Bhatt: Bollywood Divas Display Ways to Ace Traditional Fashion this Ganesh Chaturthi
- Pratibha Ranta Expresses Gratitude as The Revolutionaries Soars, Opens Up About Playing Pratibha Lahiri: There is so much quiet strength in the way women hold their lives together
- इंदौर में 'इंदौर टेक समिट 2026' का सफल आयोजन
किराना दुकान की आड़ में बेच रहा था शराब
क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
इंदौर. क्राइम ब्रान्च की टीम ने हीरानगर व सदर बाजार पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए अवैध शराब के भंडारण व बिक्री करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. इनसे 287 लीटर अंग्रेज़ी और 734 लीटर देशी, कुल 1031 लीटर अवैध शराब कीमती करीबन 7 लाख 25 हजार रुपये की बरामद की गई. सदर बाजार में दूध एवं किराना दुकान की आड़ में आरोपी शराब बेच रहा था.
हीरानगर में गिरफ्तार आरोपी से 85 पेटी अवैध देशी मदिरा की बरामद की गई. सदर बाजार क्षेत्र से दो आरोपी गिरफ्तार किए गए. 33 पेटी अंग्रेज़ी रॉयल चैलेंजर्स शराब की बरामद की गई.
क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर तन्त्र से सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ व्यक्ति भारी मात्रा में अंग्रेज़ी तथा देशी शराब अवैध रूप से हीरानगर तथा सदर बाजार क्षेत्रान्तर्गत बेच रहे हैं.
सूचना पर कार्यवाही हेतु क्राइम ब्रान्च की दो अलग-अलग टीमों का गठन किया गया. क्राइम ब्रान्च की एक टीम थाना हीरानगर पहुँची. यहाँ स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए थाना हीरानगर क्षेत्र में आरवी पूल एंड क्लब फार्म हाउस पर दबिश दी. .हां एक व्यक्ति मिला जिसने स्वयं को फार्म हाउस का चौकीदार बताया.
इसका नाम अशोक पिता प्रकाश चंद्र शिंदे (42) निवासी धार है. फार्म हाउस के कमरे की तलाशी लेने पर वहाँ से 85 पेटी करीबन 734 लीटर कीमत 4 लाख 18 हजार रुपये (लगभग) की अवैध सफेद एवं लाल देशी मसाला शराब बरामद हुई.
चौकीदार ने पूछताछ में बताया कि फार्म हाउस तथा शराब मालिक विकास पिता नारायण नागपुरे निवासी शारदा विहार कॉलोनी इंदौर, विक्की उर्फ विक्रम पिता रमेश चन्द्र निमजे निवासी सर्वहारा नगर और रितेश पिता नारायण निमाढ़े सुंदर नगर है जोकि फार्म हाउस से शराब लेकर धार जाने वाले थे किंतु पुलिस को देखकर मौके से अपने अपने वाहन छोड़कर भाग गए हैं.
उपरोक्त घटना में आरोपी अशोक को हिरासत में लिया गया तथा सभी 4 आरोपियों के विरुद्ध प्रखरण पंजीबद्ध किया गया है. इसके अलावा मौके से आई 10 चार पहिया वाहन और दो पहिया वाहन भी जप्त किया गया है.
दुकान से जब्त की शराब, एक आरोपी फरार
इसी अनुक्रम मेंक्राइम ब्रान्च एक अन्य टीम ने थाना सदर बाजार पुलिस के साथ कार्यवाही करते हुए अवैध शराब के भंडारण तथा बिक्री की सूचना पर शर्मा स्वीट्स मरीमाता चौराहा पर दबिश दी. यहां से 17 पेटी अवैध अंग्रेज़ी शराब रॉयल चैलेंजर्स करीबन 153 लीटर बरामद हुई. दुकान संचालक आरोपी सुमित शर्मा (35) निवासी शंकरबाग कॉलोनी को गिरफ्तार किया और मदिरा जप्त की.
आरोपी सुमित से की गई पूछताछ में जानकारी के आधार पर शंकरबाग कॉलोनी में अजीम मंसूरी के मकान पर दबिश दी. यहाँ से 16 पेटी रॉयल चैलेंजर्स करीबन 144 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई. मामले में अजीम मंसूरी को आरोपी बनाया गया. 297 लीटर अंग्रेजी मदिरा जप्त प्रकरण दर्ज किया गया. आरोपी अज़ीम वर्तमान में फरार है. आरोपीगण कहाँ से शराब ला रहे थे, एवं किन लोगों को सप्लाय करते थे, इस सम्बन्ध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है.


